{"_id":"647509f8bbe526389204d904","slug":"cm-flying-caught-a-pickup-full-of-gas-cylinders-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-37-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सीएम फ्लाइंग ने गैस सिलिंडर से भरी पिकअप पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सीएम फ्लाइंग ने गैस सिलिंडर से भरी पिकअप पकड़ी
विज्ञापन
दामला में सीएम फ्लाइंग टीम ने सोमवार को गैस सिलिंडर से भरी महिंद्रा पिकअप गाड़ी को पकड़ा। पिकअप में 70 गैस सिलिंडर थे। गाड़ी का ड्राइवर सिलिंडर से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सका इसलिए टीम ने गाड़ी का थाना सदर यमुनानगर पुलिस के हवाले कर दिया। थाना सदर यमुनानगर एसएचओ जोगिंद्र सिंह ने बताया कि सिलिंडर से भरी गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। यदि एजेंसी संचालक दस्तावेज नहीं दिखाते तो आगामी कार्रवाई की जाएगी।
सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार को सूचना मिली थी कि एक पिकअप गाड़ी अवैध रूप से गैस सिलिंडर लेकर जा रही है। उनकी टीम के सब इंस्पेक्टर राजबीर सिंह, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर पवन कुमार ने पीछा कर गाड़ी को दामला में रोक लिया। पूछताछ में पता चला कि गाड़ी में जो सिलिंडर थे वह कुरुक्षेत्र के लाडवा स्थित गैस एजेंसी के थे। गाड़ी के चालक नरेश को जब सिलिंडरों के दस्तावेज दिखाने को कहा तो वह कुछ नहीं दिखा सका। उसके पास से केवल एक ही सिलिंडर की पर्ची मिली। नरेश ने पुलिस को बताया कि वह सिलिंडरों को शादीपुर में सप्लाई करने जा रहा था। वहीं सिलिंडर पकड़े जाने की सूचना पर लाडवा से एजेंसी के मालिक भी दामला में पहुंच गए। उन्होंने सीएम फ्लाइंग की टीम की एजेंसी के अधिकारियों से मोबाइल पर बात भी कराई परंतु उनकी एक नहीं सुनी गई। टीम गाड़ी छोड़ने के लिए दस्तावेज मांग रही थी। एजेंसी संचालक ने टीम को बताया कि सरकार ने गरीब लोगों को उज्जवल योजना के तहत जो कनेक्शन दिए हुए हैं उन्हें गैस सिलिंडर डिलीवर करने की अनुमति उन्हें मिली हुई है। वहीं खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर पवन ने बताया कि गाड़ी को पुलिस के हवाले कर एजेंसी संचालक के खिलाफ शिकायत दी गई है।