फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   CM Flying bailed on illegal liquor contracts and recovered large quantities of Indian and English liquor

सीएम फ्लाइंग ने अवैध शराब के ठेके पर दबिश देकर भारी मात्रा में जब्त की अंग्रेजी व देसी शराब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
CM Flying bailed on illegal liquor contracts and recovered large quantities of Indian and English liquor
CM Flying bailed on illegal liquor contracts and recovered large quantities of Indian and English liquor - फोटो : Yamuna Nagar
(यमुनानगर) प्रतापनगर। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बक्करवाला में चल रहे अवैध देसी व अंग्रेजी शराब के ठेके पर दबिश देकर भारी मात्रा में शराब जब्त की। जब्त की गई अंग्रेजी व देसी शराब को मुख्यमंत्री उड़न दस्ते ने प्रताप नगर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में शराब ठेका संचालक पर केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़न दस्ते पंचकूला के एसआई दिनेश कुमार ने बताया कि उनको गुप्त सूचना मिली थी कि बक्करवाला में अवैध शराब का ठेका पिछले काफी समय से चल रहा है। सूचना के आधार पर उन्होंने बक्करवाला में शराब के ठेके पर दबिश दी। दबिश के दौरान ठेके पर काम कर रहे कारिंदे सोनू से दस्तावेज मांगे, लेकिन वह किसी भी तरह के दस्तावेज नहीं दिखा पाया। उन्होंने इसकी सूचना आबकारी एवं कराधान विभाग को दी और अधिकारियों को मौके पर बुलाया। उन्हें आगामी कार्रवाई के लिए लिखा। ठेके से देसी शराब की 101 बोतलें, 107 अद्दे, 135 पव्वे और अंग्रेजी शराब की 24 बोतलें, 15 अद्दे व 10 पव्वे और 6 बीयर की बोतलें जब्त की गई, जिनको प्रताप नगर पुलिस के हवाले किया इसके साथ ही बक्करवाला शराब के ठेके पर काम कर रहे कारिंदे सोनू को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया। ठेका संचालक अमित वालिया के खिलाफ प्रतापनगर पुलिस को शिकायत दी। प्रतापनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed