फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cloudy weather in the morning, drizzle in the evening

Yamuna Nagar News: बादलों से सुबह मौसम सुहावना, शाम को बूंदाबांदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Cloudy weather in the morning, drizzle in the evening
जिले में वीरवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे में औसतन 37 एमएम बारिश हो चुकी है। सुबह से ही आसमान में बादल छाने से मौसम सुहावना बना हुआ था लेकिन बारिश नहीं हुई। शाम के समय शहरी क्षेत्र में कहीं-कहीं कुछ मिनट के लिए बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक मौसम साफ रहेगा। वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तीन दिन पहले अच्छी बारिश होने से लोगों को गर्मी व उमस से काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश बिलासपुर में 50 एमएम हुई है। जबकि प्रतापनगर में 49 एमएम बारिश हुई। सबसे कम बारिश सरस्वतीनगर में 17 एमएम हुई। तीन दिन पहले रात से लेकर अगले दिन शाम तक बारिश हुई थी। जिससे कई जगह जलभराव हो गया था। इस बारिश का सबसे ज्यादा फायदा धान की फसल को है। क्योंकि अच्छी बारिश होने से इस बार जिले में धान की अच्छी पैदावार हुई है। धान की फसल को बढ़ोतरी के लिए ज्यादा पानी चाहिए। पानी देने के लिए किसानों को ट्यूबवेल चलाना पड़ रहा था। बारिश होने से किसानों को ट्यूबवेल न के बराबर चलाना पड़ रहा है। बारिश के समय रात को भी मौसम में ठंडक का एहसास होने लगा है। वीरवार को जिस तरह से आसमान में काले बादल छाए रहे उससे लग रहा था कि तेज बारिश होगी। परंतु ऐसा नहीं हुआ। कुछ मिनट के बाद बारिश थम गई। हालांकि इससे उमस हो गई। परंतु अन्य दिनों की अपेक्षा उमस का असर कम था।
विज्ञापन




ब्लॉक एमएम
जगाधरी 31
बिलासपुर 50
रादौर 32
छछरौली 29
सरस्वतीनगर 17
साढौरा 45
प्रतापनगर 49
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed