फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cloudy sky, chances of rain

Yamuna Nagar News: आसमान में छाए बादल, बारिश के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Cloudy sky, chances of rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मौसम ने शनिवार को करवट ले ली। आसमान से दोपहर तक आग बरस रही थी, लेकिन दोपहर बाद बादल छा गए। बादल छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं शाम को तेज ठंडी हवाएं चलने लगी। मौसम विभाग ने रविवार को बारिश होने की संभावना जताई है। यदि बारिश होती है तो खेतों में गेहूं की फसल कटाई का कार्य प्रभावित होगा।
मंडियों में गेहूं आने में देरी होगी। यदि ज्यादा बारिश होती है तो फसल कटाई के लिए किसानों को खेत सूखने का इंतजार करना होगा। किसान हाथ जोड़ कर भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि बारिश न हो। मौसम में आए बदलाव से तापमान में भी गिरावट आई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक रहने की संभावना है। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री तक की कमी आएगी।
विज्ञापन

मंडियों में पहुंचा 14759 मीट्रिक टन गेहूं
जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक भी तेज हो गई है। अब लगभग सभी मंडियों में गेहूं आने लगा है। अब तक मंडियों में 14759 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। जिसमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 7247 मीट्रिक टन, हैफेड ने 5424 मीट्रिक टन व हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन ने 2088 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि बिलासपुर अनाज मंडी में 2073 मीट्रिक टन, छछरौली मंडी में 307 मीट्रिक टन, गुमथला राव मंडी में 370 मीट्रिक टन, जगाधरी मंडी में 2521 मीट्रिक टन, जठलाना अनाज मंडी में 100 मीट्रिक टन, खारवन मंडी में 208 मीट्रिक टन, प्रतापनगर मंडी में 119 मीट्रिक टन, सरस्वतीनगर में 4787 मीट्रिक टन, रादौर में 2382 मीट्रिक टन, रणजीतपुर मंडी में 515 मीट्रिक टन, रसूलपुर मंडी में 307 मीट्रिक टन, साढौरा मंडी में 1043 मीट्रिक टन, यमुनानगर मंडी में 27 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद विभिन्न सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा की गई है। डीसी ने अनाज मंडियों में पेयजल व्यवस्था, सफाई व शौचालय व्यवस्था, बिजली व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed