फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cleanliness lessons taught to vendors in the vegetable market

Yamuna Nagar News: सब्जी मंडी में विक्रेताओं को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ

Mon, 22 Sep 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 22 Sep 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness lessons taught to vendors in the vegetable market
सब्जी मंडी में लोगों को जागरूक करते निगम के अधिकारी व अन्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत शनिवार को विशेष अधिकारी (सफाई) अनिल कुमार यादव (एचसीएस) ने मुख्य सफाई निरीक्षक अनिल नैन, विनोद बेनीवाल व अन्य के साथ सब्जी मंडी का स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने सब्जी और फल विक्रेताओं को पॉलीथिन का उपयोग न करने और स्वच्छता का पाठ पढ़ाया।
निगम अधिकारियों ने इस दौरान मंडी की सफाई व्यवस्था जांची। प्रतिबंधित पॉलिथीन मिलने पर कई सब्जी व फल विक्रेताओं के चालान किए। अधिकारी अनिल कुमार यादव निगम अधिकारियों व मार्केट कमेटी के अधिकारियों के साथ सब्जी मंडी पहुंचे। उन्होंने मंडी के विभिन्न स्थानों का जायजा लिया। उन्होंने मार्केट कमेटी और निगम अधिकारियों को सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने और नियमित कचरा उठान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वहीं सब्जी विक्रेताओं और मंडी आढ़तियों को सब्जी के बचे हुए अवशेषों को गोशालाओं में देने या उससे खाद तैयार करने के निर्देश दिए। जहां गंदगी मिली उसकी सफाई कराई गई। उन्होंने सब्जी और फल विक्रेताओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग न करने, दो डस्टबिन रखने, खुले में गंदगी न डालने, शहर को जीरो वेस्ट बनाने में निगम का सहयोग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी को अपने आसपास के क्षेत्र को साफ रखने का आह्वान किया। साथ ही सड़को पर अपना सामान न रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए। सफाई के बाद सभी स्थानों से कचरा उठाया जाए। सब्जी मंडी के आढ़तियों, सब्जी व फल विक्रेताओं को समझाने के बाद निगम अधिकारियों ने मंडी का निरीक्षण किया गया। जिनके पास से प्रतिबंधित पॉलिथीन मिली, उसे जब्त कर चालान किया गए।

इस दौरान सीएसआई अनिल नैन व सीएसआई विनोद बेनीवाल ने कई दुकानदारों का चालान किया। सब्जी मंडी के बाद निगम अधिकारियों ने वर्कशॉप रोड व अन्य स्थानों पर रेहड़ी वालों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। निगम अधिकारियों ने उन्हें कपड़े के थैले वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed