फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Cleaning of drains started as soon as the mayor was opposed

मेयर का विरोध होते ही होने लगी नालों की सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Cleaning of drains started as soon as the mayor was opposed
बाडी माजरा में नाले की सफाई करते कर्मचारी व लगा मिट्टी का ढेर। - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। बाड़ी माजरा में सड़क पर जमा गंदे पानी की निकासी न होने से लोग कई सालों से परेशान थे। बुधवार को लोगों ने नगर निगम के मेयर मदन चौहान का विरोध क्या किया, नगर निगम के अधिकारियों ने 30 कर्मचारी नाले की सफाई में लगा दिया। नालों की सफाई करने पर अंदर से मिट्टी की कई ट्रालियां निकली। मिट्टी इतनी ज्यादा निकली की सड़क पर मिट्टी का कई फीट ऊंचे ढेर लग गए।
विज्ञापन

बाडी माजरा में सड़क पर जमा होने वाले गंदे पानी की निकासी बिल्कुल भी नहीं है। घरों व दुकानों से जो गंदा पानी निकलता है वह सड़क पर ही जमा हो जाता है। खासकर बारिश होने पर तो लोगों का सड़क से निकलना मुश्किल हो जाता है। इसके लिए लोगों ने कई बार यमुनानगर विधायक, नगर निगम के मेयर व अधिकारियों को शिकायत दी थी। परंतु कोई भी इस समस्या का समाधान नहीं करवा सका। सड़क पर ही राजकीय स्कूल व अस्पताल हैं। गंदे पानी से बच्चे स्कूल नहीं जा पाते। लोगों का कहीं आना जाना मुश्किल हो जाता है। बुधवार को लोगों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने वहां से निकल रहे मेयर मदन चौहान की गाड़ी को रोक लिया। लोगों ने सड़क के बीच में वाहन खड़े कर जाम लगाया और मेयर व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

मेयर का विरोध होते ही नगर निगम अधिकारियों की नींद भी टूट गई। उन्होंने अगले ही दिन बाडी माजरा में नाले की सफाई के लिए एक-दो नहीं बल्कि पूरे 30 कर्मचारी भेजे। जेसीबी भी चलाई गई। कर्मचारियों ने नालों की सफाई की तो अंदर से बड़ी मात्रा में मिट्टी निकली। सड़क पर भी काफी दूर तक मिट्टी का ढेर लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी सफाई में लगा दिए हैं: मदन चौहान
मेयर मदन चौहान का कहना है कि बाडी माजरा में नाले की सफाई के लिए कर्मचारी लगा दिए हैं। नाले से काफी मिट्टी निकली है। लोगों की समस्या का समाधान करवा रहे हैं। जल्द ही सड़क का भी निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed