फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Class 9th and 11th exams from 17th

Yamuna Nagar News: कक्षा नौवीं और 11वीं की परीक्षाएं 17 से

Wed, 12 Feb 2025 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 12 Feb 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Class 9th and 11th exams from 17th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। हरियाणा बोर्ड की 10वी, 12 वीं से पहले नौवीं व 11 वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं होंगी। बोर्ड ने परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। शेड्यूल के अनुसार 11 वीं की परीक्षा 17 फरवरी को शुरू होगी और 15 मार्च को परीक्षा समाप्त होंगी, जबकि 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च तक चलेंगी। परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र बोर्ड से भेजे जाएंगे।
जिला शिक्षा सदन कार्यालय से कर्मचारी 14 फरवरी को प्रश्नपत्र लेने भिवानी स्थित बोर्ड कार्यालय जाएंगे। 14 फरवरी शाम तक जिले के सभी स्कूलों के प्रश्नपत्र आ जाएंगे। प्रश्नपत्र मॉडल टाउन स्थित शहीद नवीन वैद्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में रखेंगे। यहां से 15 फरवरी को जिले के सभी स्कूलों के अध्यापकों को बस्ते उठवाए जाएंगे। हरियाणा बोर्ड के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में 17 फरवरी से परीक्षाएं करवाई जाएंगी। परीक्षा के लिए बोर्ड की ओर से पहले ही पत्र जारी कर दिया गया था।
विज्ञापन

पत्र मिलने के बाद से शिक्षा विभाग इसकी तैयारियों में जुटाहै। डीईओ कार्यालय की ओर से अध्यापकों की ड्यूटी लगा दी गई हैं। नकल रहित परीक्षा करवाने को लेकर सभी स्कूलों में प्रबंध किए जा रहे हैं। दोनों कक्षाओं की परीक्षा प्रात: सत्र में होगी। परीक्षा का समय साढ़े आठ बजे होगा और परीक्षार्थियों को आधा घंटे पहले पहुंचना होगा। इस दौरान पहचान पत्र पहनना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा को लेकर सभी खंडों के शिक्षा अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं अलग-अलग उड़नदस्ता दलों का भी गठन किया गया है। जिले में कुल 111 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हैं और निजी स्कूलों की संख्या करीब 200 है। जिले में नौवीं व 11वीं कक्षा में करीब 30 हजार विद्यार्थी हैं। जिसमें सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या 16000 है और निजी स्कूलों में करीब 14000 विद्यार्थी हैं।



11वीं कक्षा की डेटशीट

तिथि विषय
17 फरवरी अंग्रेजी कोर
18 फरवरी फाइन आर्टस
19 फरवरी हिंदी कोर
20 फरवरी गृह विज्ञान
21 फरवरी कृषि, मनोविज्ञान
22 फरवरी भूगोल
24 फरवरी फिजिक्स, इकोनॉमिक्स
25 फरवरी फिजिकल
27 फरवरी पब्लिक एड, कैमिस्ट्री, अकाउंटेंसी
28 फरवरी पंजाबी, संस्कृति, उर्दू
01 मार्च इतिहास, बिजनेस स्टडीज, बॉयोलॉजी
03 मार्च गणित
04 मार्च राजनीतिक विज्ञान
05 मार्च रिटेल, आईटी, बैंकिंग, ऑटोमोबाइल व अन्य
06 मार्च समाजशास्त्र
07 मार्च दर्शन
10 मार्च कंप्यूटर साइंस
11 मार्च मिलिट्री साइंस
12 मार्च संस्कृत व्याकरण पार्ट-1
13 मार्च संस्कृत व्याकरण पार्ट-2
15 मार्च संस्कृत साहित्य, वेद सिद्धांत
नौवीं कक्षा की डेटशीट
तिथि विषय
19 फरवरी हिंदी
20 फरवरी सामाजिक विज्ञान
22 फरवरी अंग्रेजी
25 फरवरी गणित
28 फरवरी विज्ञान
04 मार्च संस्कृत, उर्दू, ड्राइंग, गृह विज्ञान व अन्य
05 मार्च पंजाबी, आईडी व अन्य
07 मार्च संस्कृत साहित्य
10 मार्च संस्कृत व्याकरण

नौवीं और 11वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं। हरियाणा बोर्ड ने परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। सभी स्कूलों को डेटशीट दे दी गई है। 14 फरवरी को प्रश्नपत्र आएंगे और 15 फरवरी को शिक्षकों को बस्ते सौंप दिए जाएंगे। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। - शिव कुमार धीमान, उपजिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed