फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Class 10 student drowns while bathing in Western Yamuna Canal

Yamuna Nagar News: पश्चिमी यमुना नहर में नहाने के लिए गया 10वीं का विद्यार्थी डूबा

Mon, 08 Jun 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 08 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Class 10 student drowns while bathing in Western Yamuna Canal
छात्र शिवम के नहर में डूबने के बाद विलाप करते परिजन। सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हमीदा हेड के पास रविवार को औरंगाबाद स्थित पश्चिमी यमुना नहर में नहाने गया 10वीं का विद्यार्थी डूब गया। घर से स्विमिंग पूल में नहाने की बात कहकर निकला 17 वर्षीय शिवम तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची। कई घंटे की तलाश के बाद उसका कोई सुराग नहीं लग सका।
शादीपुर निवासी शिवम अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। वह रविवार दोपहर वह अपने दोस्त किरणजीत के साथ घर से स्विमिंग पूल जाने की बात कहकर निकला था। रास्ते में दोनों ने योजना बदल दी और हमीदा हेड पर पश्चिमी यमुना नहर में नहाने पहुंच गए। किरणजीत ने बताया कि दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर नहा रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान शिवम आगे बढ़ने लगा और अचानक पीछे से पानी का तेज बहाव आ गया। तेज धारा में दोनों का संतुलन बिगड़ गया और वे डूबने लगे। काफी मशक्कत के बाद किरणजीत किसी तरह किनारे तक पहुंच गया, लेकिन शिवम तेज बहाव में बह गया और देखते ही देखते पानी में लापता हो गया। घटना के बाद किरणजीत ने आसपास मौजूद लोगों से मदद मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर हमीदा पुलिस चौकी की टीम और गोताखोर मौके पर पहुंचे तथा नहर में सर्च अभियान शुरू किया। कई घंटे तक चली खोजबीन के बावजूद छात्र का कोई पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलते ही शिवम के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इकलौते बेटे के लापता होने की खबर से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

शिवम की मां बबिता ने बताया कि उन्होंने बेटे को स्विमिंग पूल जाने से भी मना किया था, लेकिन वह दोस्त के साथ निकल गया और नहर में नहाने चला गया। हमीदा चौकी प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि गोताखोरों की टीम लगातार नहर में तलाश कर रही है। वहीं शिवम के साथ मौजूद युवक से भी पूरे घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed