{"_id":"5fe2486b8ebc3e40cf52df65","slug":"civics-yamuna-nagar-news-knl55094116","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगली गांव में तीन दिन से अजगर मिलने से दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगली गांव में तीन दिन से अजगर मिलने से दहशत का माहौल
(यमुनानगर)छछरौली। क्षेत्र के नगली 32 गांव में पिछले दो दिनों से अजगर मिलने का सिलसिला चल रहा है। इस वजह से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। मंगलवार को ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना पर वन्य प्राणी जीव विभाग के कर्मचारियों ने दो और अजगरों को रेस्क्यू कर कलेसर नेशनल पार्क कलेसर में छोड़ा। रेस्क्यू किए गए अजगरों में एक की लंबाई 11 फीट तो दूसरे की लंबाई 7 फीट थी।
विज्ञापन
वन्य जीव प्राणी विभाग के निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि छछरौली के गांव नगली 32 से ग्रामीणों द्वारा पिछले कई दिन से आबादी के पास अजगर आने की सूचना मिल रही है। जंगल से निकलकर अजगर आबादी के पास आ जाते हैं। जिससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों द्वारा पहली सूचना रविवार को वन्य प्राणी जीव विभाग को दी गई थी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम नगली 32 गांव पहुंची और एक 7 फीट की अजगर को रेस्क्यू कर कलेसर नेशनल पार्क छोड़ा गया। उससे अगले दिन सोमवार को ग्रामीणों द्वारा फिर सूचना दी गई कि एक ओर अजगर जंगल से निकलकर आबादी के पास आया है। तुरंत विभाग की रेस्क्यू टीम नगली 32 गांव भेजी गई। जहां से कर्मचारियों ने 11 फीट और 70 किलोग्राम वजनी अजगर को रेस्क्यू कर कलेसर नेशनल पार्क में छोड़ा। उन्होंने बताया कि पेड़ पौधों की वजह से जंगल में छाया रहती है। इसलिए इस तरह के जीव सर्दी के मौसम में धूप सेंकना पसंद करते हैं। इसलिए वह जंगल से निकलकर खुले मैदान में आते हैं। उन्होंने बताया कि अभी एक अजगर और देखा गया है। जिसे रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।