{"_id":"61e076050c8db567e474c278","slug":"civic-yamuna-nagar-news-knl95953882","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदपुर में 2.49 करोड़ की लागत से 2.2 एकड़ में बनेगी ऑटो मार्केट, महापौर ने साइट का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदपुर में 2.49 करोड़ की लागत से 2.2 एकड़ में बनेगी ऑटो मार्केट, महापौर ने साइट का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सड़कों पर वाहनों की मरम्मत करने के लिए चल रही वर्कशॉप के कारण लग रहे जाम से जल्द ही शहरवासियों को मुक्ति मिलेगी। शहर में जल्द ही चार ऑटो मार्केट बनाई जाएगी। नगर निगम ने इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।
वीरवार को महापौर मदन चौहान ने चांदपुर बाइपास के पास ऑटो मार्केट बनाने के लिए निर्धारित की गई साइट का निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। यहां लगभग 2.49 करोड़ की लागत से 2.2 एकड़ जमीन पर मार्केट बनाए जाने की योजना है। महापौर चौहान मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह व अनिल नैन व अन्य अधिकारियों के साथ यहां पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई अधिकारियों को साइट की पूरी तरह से सफाई करने व मलबा हटाने के निर्देश दिए। चौहान ने बताया कि जल्द ही यहां पर ऑटो मार्केट बनाने का काम शुरू करवाया जाएगा। आटो मार्केट बनने से शहर में यातायात व्यवस्था में तो सुधार आएगा। सड़कों पर वाहन खड़े होने से हुए अतिक्रमण से मुक्ति मिलेगी, साथ ही जाम से निजात मिलेगी।
बता दें कि ट्विनसिटी के बाजरों में सड़कों के किनारे ही कार, आटो, बाइक व अन्य वाहनों की सर्विस व मरम्मत का काम किया जाता है। कुछ दुकानदार तो सड़कों पर ही वाहनों की मरम्मत करते है। इससे जहां सड़कों पर अतिक्रमण होने से जाम की स्थिति बनी रहती है। इस समस्या से निपटने के लिए नगर निगम की ओर से ऑटो मार्केट बनाने का निर्णय लिया गया है। जगाधरी व यमुनानगर में चार ऑटो मार्केट बनाने की योजना है। इसी संदर्भ में वीरवार को महापौर चौहान ने चांदपुर बाइपास के पास स्थित साइट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
महापौर मदन चौहान ने बताया कि चांदपुर बाइपास के नजदीक ऑटो मार्केट बनाने का एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है। मार्केट में पेयजल, निकासी, शौचालय सहित अन्य सभी सुविधाएं दी जाएगी।