फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   civic

बढ़े हुए शुल्क के साथ मिल्क माजरा टोल प्लाजा शुरू, अंबाला-चंडीगढ़ जाने के लिए होगी जेब ढीली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
civic
civic - फोटो : Yamuna Nagar
सरस्वती नगर (यमुनानगर)। लॉक डाउन के साथ ही 25 मार्च से बंद पड़े देश के सभी टोल प्लाजा पर रविवार रात 12 बजे से शुल्क वसूलना शुरू कर दिया गया है। 20 अप्रैल से चुनिंदा कार्यालयों और प्रतिष्ठानों में कामकाज की सशर्त अनुमति देने के बाद केंद्रीय परिवहन मंत्रालय ने यह फैसला लिया है। जिले के एकमात्र मिल्क माजरा टोल प्लाजा पर भी तैयारियां पूरी कर ली गई और रात 12 बजे से टोल लिया जाने लगा। नए रेट के मुताबिक कार का शुल्क अब 75 रुपये की बजाय 80 रुपये किया गया है। जबकि दोनों तरफ के लिए अब 115 रुपये की बजाय 120 रुपये देने होंगे। हालांकि अभी लॉक डाउन है, इसके चलते कम संख्या में वाहन ही गुजरेंगे। आम दिनो में आठ से दस हजार वाहन यहां से निकलते हैं। पंजाब, चंडीगढ़ से उत्तराखंड, यूपी समेत देश के पूर्व हिस्से की तरफ जाने के लिए यह महत्वपूर्ण रास्ता है।
विज्ञापन

ये है रेट स्लैब
वाहन नया रेट मंथली पास
कार 80 2640
एलसीवी 130 4265
ट्रक, बस 270 8940
तीन एक्सल 295 9750
ओवरसाइज 420 14015
-एनएचएआई से टोल शुरू करने बारे लेटर आ गया है। रात 12 बजे से टोल शुरू कर दिया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग से लेकर तमाम तरह की सावधानियां बरती जाएंगी।
राजिंद्र बैंसला, टोल मैनेजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed