{"_id":"6227c5af3f75c2074337959b","slug":"civic-yamuna-nagar-news-knl10128156","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दिवस पर सम्मान के लिए बुजुर्ग महिलाओं के छलके आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दिवस पर सम्मान के लिए बुजुर्ग महिलाओं के छलके आंसू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले में मंगलवार को जहां केक काटे जा रहे थे, वहीं डीएवी गर्ल्स कॉलेज में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान में तरह-तरह की बातें कही जा रही थीं। ठीक उसी वक्त जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय सेक्टर-17 में बुजुर्ग महिलाएं आंसू बहाते हुए प्रशासन को कोस रही थी।
बुढ़ापा पेंशन के लिए महिला व पुरुष बुजुर्ग तीन माह से इस कार्यालय में चक्कर काट रहे हैं, परंतु पेंशन लगना तो दूर की बात है अब तक यह तय नहीं हो पाया है कि वह 60 साल की हो चुकी हैं। बुजुर्गों ने एक घंटे तक कार्यालय परिसर में धरना दिया। मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। अब उन्हें वीरवार को फिर से बुलाया गया है। एक दिव्यांग ने बताया कि उसे तीन माह से पेंशन नहीं मिल रही। जिससे घर का गुजारा चलाना मुश्किल हो गया है।
कार्यालय में पहुंचे रमेश शर्मा, डॉ. प्रमोद शर्मा, समिता शर्मा, छज्जू राम, मेहर, जगदीश, रक्षा रानी, वीना रानी, संत लाल, नैन देव सिंह, अरूण दास, शमीम, नाजू हमीदा, सूरजभान, मांगे राम, कमलेश, गुरमेल सिंह, अंग्रेजो देवी, जोगिंद्र, सुभाष चंद, लक्ष्मी देवी, असमी, रमा, शंकर, त्रिलोकी व अमरो देवी ने बताया कि उनकी 60 साल से अधिक हो हो चुकी है। परंतु अब तक उनकी बुढ़ापा पेंशन नहीं लगी है। क्योंकि उनके पास अपनी उम्र से संबंधित कोई सबूत नहीं है। क्योंकि ज्यादातर लोग स्कूल में नहीं गए और न ही उनके पास जन्म प्रमाण पत्र है।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि नियमानुसार जिनके पास उम्र संबंधित सबूत नहीं हैं, सरकार द्वारा उनका मेडिकल कराया जाता है। वह मेडिकल के लिए तीन माह से जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में आ रहे हैं, परंतु अब तक उनका मेडिकल नहीं हुआ। वह जब भी आते हैं कभी उन्हें समाज कल्याण अधिकारी नहीं मिलती तो कभी उन्हें किसी और दिन आने को कहा जाता है। ऐसे में मजबूरी में आज उन्हें कार्यालय में धरना देना पड़ रहा है। मौके पर इंस्पेक्टर सतीश कुमार पहुंचे और लोगों से बात की। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री कर्म सिंह कहा कि इस उम्र में बुजुर्गों को परेशान किया जा रहा है। इनकी कोई सुनने वाला नहीं है। अधिकारी के पास यमुनानगर का अतिरिक्त कार्यभार है। उन्हें दो दिन कार्यालय में आना चाहिए परंतु वह नहीं आ रही। जिससे लोगों को बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
सतीश कुमार ने बताया कि उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी से बात की है। वह आज सीएम ड्यूटी में व्यस्त हैं। वह वीरवार को कार्यालय में आएंगी, इसलिए वह वीरवार को कार्यालय में पहुंचे। सभी का मेडिकल करवा दिया जाएगा।