{"_id":"66ef507dfa95316bab047d24","slug":"city-bus-will-be-available-every-22-minutes-from-the-station-premises-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-125693-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: स्टेशन परिसर से हर 22 मिनट पर मिलेगी सिटी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: स्टेशन परिसर से हर 22 मिनट पर मिलेगी सिटी बस
Sun, 22 Sep 2024 04:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 22 Sep 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन परिसर से ही रेल यात्रियों को सिटी इलेक्ट्रिक एसी बस मिल जाएगी। अभी तक बस का ठहराव महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक पर था, पर इसे बदलकर रेलवे स्टेशन परिसर में कर दिया गया है। अब यात्रियों को सामान लेकर महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक तक पैदल नहीं चलना पड़ेगा। वहीं ट्रेन पकड़ने के लिए शहर के लोग भी इलेक्ट्रिक एसी बस के जरिए सीधे रेलवे स्टेशन परिसर में पहुंच सकेंगे।
यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इससे रेलवे स्टेशन परिसर में काफी ओपन स्पेस हो गया है, जहां सिटी बस के रूप में चल रही इलेक्ट्रिक एसी बस का ठहराव हो सकता है। ये देख बस का ठहराव महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक से बदलकर स्टेशन परिसर में कर दिया गया है।
इससे ट्रेन से यात्रियों को प्लेटफार्म क्रॉस करते ही सिटी इलेक्ट्रिक एसी बस खड़ी नजर आएगी। इसका फायदा ट्रेन से उतरने व ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले लोगों को होगा। उन्हें महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक से रेलवे स्टेशन परिसर पैदल आने-जाने की जरूरत नहीं होगी। इससे खासकर सामान लेकर चलने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिल गई है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन परिसर से हर 22 मिनट पर इलेक्ट्रिक एसी बस है। यह सेवा सुबह 7.04 बजे से रात 8.54 बजे तक है। रेलवे स्टेशन परिसर से बस जगाधरी बस स्टैंड तक वाया यमुनानगर बस स्टैंड चलती है। ऐसे ही जगाधरी बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन परिसर के लिए पहली बस 6.30 बजे और आखिरी रात 8.20 बजे है। इस तरह दोनों ओर से करीब हर 22 मिनट पर बस के सुबह से रात तक कुल 35 समय है। दोनों इस बीच मुख्य चौक-चौराहों पर बस के ठहराव हैं।
रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले लोगों की राहत के लिए इलेक्ट्रिक एसी बस का ठहराव रेलवे स्टेशन परिसर में किया गया है। इससे पहले तक बस का ठहराव स्टेशन परिसर से दूर महाराजा अग्रसेन (स्टेशन) चौक पर था, जहां से स्टेशन के लिए लोगों को पैदल सामान लेकर आना-जाना पड़ता था। अब रेलवे स्टेशन परिसर में बस के ठहराव से रेल यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। - दिवाकर सिन्हा, प्रबंधक, सिटी बस सेवा।