{"_id":"694b0cb1a95ccb4b1e03aa94","slug":"church-formerly-lit-by-the-arrival-of-christmas-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-148703-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: क्रिसमस के आगमन से पूर्व जगमगाए चर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: क्रिसमस के आगमन से पूर्व जगमगाए चर्च
Wed, 24 Dec 2025 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 24 Dec 2025 03:14 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। क्रिसमस के आगमन को लेकर शहर के चर्च घर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा उठे हैं। जैसे ही शाम ढलती है, चर्च परिसरों में सजी रोशनी का मनमोहक दृश्य देखने को मिल रहा है। चारों ओर फैली रंगीन झालरें, चमकते सितारे और आकर्षक क्रिसमस ट्री पूरे क्षेत्र को उत्सव के रंग में रंग रहे हैं। चर्चों के बाहर से लेकर भीतर तक विशेष सजावट की गई है, जो दूर से ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।
क्रिसमस पर्व को लेकर ईसाई समाज में खासा उत्साह है। चर्च प्रबंधन की ओर से सजावट के साथ-साथ व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। चर्च परिसरों में साफ-सफाई के विशेष इंतजाम किए गए हैं, वहीं सुरक्षा को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है। रोशनी से सजे चर्च न केवल ईसाई समाज के लोगों, बल्कि अन्य समुदायों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। शाम के समय लोग अपने परिवार के साथ चर्च के बाहर रुककर सजावट को निहारते नजर आ रहे हैं।
चर्चों में आयोजित होने वाली प्रार्थना सभाओं की तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। श्रद्धालु इन दिनों नियमित रूप से चर्च पहुंचकर प्रभु यीशु मसीह के जन्म की खुशी में प्रार्थना कर रहे हैं। भजन-कीर्तन और सामूहिक प्रार्थनाओं से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।
विज्ञापन
चर्च से जुड़े पदाधिकारियों का कहना है कि क्रिसमस शांति, प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। इसी संदेश को आगे बढ़ाने के लिए चर्चों में विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। बच्चों के लिए भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है, ताकि वे भी इस पर्व की खुशियों में शामिल हो सकें। रंग-बिरंगी लाइटों से सजे चर्च और श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही से साफ है कि क्रिसमस का उल्लास चरम पर पहुंचने लगा है। आने वाले दिनों में यह रौनक और भी बढ़ने की उम्मीद है।