फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   chunav

वेदपाल को 183 मतों से हराकर शशिकांत चौधरी बने हसला के जिला प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
chunav
chunav - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। शहीद नवीन वैद्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन में हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) जिला प्रधान पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ। जिला प्रेस सचिव नीरज मानिकटाहला ने बताया कि खंड स्तरीय तमाम पदों का चुनाव निर्विरोध हुआ। किंतु जिला अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति नहीं बन पाई। बतौर जिला प्रेजिडेंट शशिकांत चौधरी, वेदपाल, धर्मपाल राठौर, योगेश कुमार, शमशेर सिंह, अश्वनी वालिया व रणधीर सिंह ने नामांकन भरा था।
विज्ञापन

नामांकन वापसी के बाद शशिकांत चौधरी और वेदपाल चुनावी रेस में बने रहे। इसके तुरंत बाद हसला राज्य कार्यकारिणी की ओर से नियुक्त बतौर चुनाव पर्यवेक्षक प्रवेश राणा पूर्व जिला प्रधान पंचकूला, रमेश कुमार स्टेट वाइज प्रेजिडेंट पंचकूला, सुनील कुमार वर्तमान जिला प्रधान पंचकूला और बिजेंद्र सिंह प्रधान ब्लॉक मोरनी की देखरेख में यमुनानगर जिले के तमाम साथी प्राध्यापकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान का समय सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक था। लगभग 1100 मतों में से 330 वोट पोल हुए। 4.20 बजे परिणाम घोषित किया गया। जिसमें शशिकांत चौधरी को 183 मतों से विजेता घोषित किया गया। शशिकांत को 255 वोट पड़े और वेदपाल को 72 मतों से ही संतोष करना पड़ा। 3 वोट रद्द हुए। ब्लॉक स्तर पर खंड रादौर से राजेश अत्री, साढौरा से मानसिंह, जगाधरी से अनुज कुमार, छछरौली से विकास कुमार, सरस्वती नगर से सुरेंद्र कुमार और बिलासपुर से रणधीर कुमार को कमान सौंपी गई। निवर्तमान हसला मुखिया परमजीत सिंह संधू ने पूर्व हसला कार्यकारिणी की ओर से नव चयनित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

इस दौरान नवनियुक्त हसला प्रधान शशिकांत ने बताया कि पूर्व कार्यकाल में महासचिव के पद पर रहते हुए उन्होंने पूर्व प्रधान संधू के दिशा-निर्देशों में हसला से संबंधित तमाम मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था। किंतु अब जिला प्रधान बनने के बाद उनकी जिम्मेवारी और भी बढ़ जाती है। हसला की सर्वसम्मत नीतियों पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता रहेगी। न्यू पेंशन स्कीम, वेतन विसंगति, कॉलेज कैडर प्रमोशन, नॉन एचटेट, नॉन बीएड आदि मुद्दों को नवगठित कार्यकारिणी क्रियान्वित करवाने का भरसक प्रयास करेगी। इस अवसर मीडिया प्रभारी मानिकटाहला, हरपाल राणा, पूर्व ब्लॉक प्रधान राजेश वर्मा, संजीव शास्त्री, वेद प्रकाश, राकेश मल्होत्रा, अनिल सैनी, संजय शर्मा, राजेन्द्र अत्री, पल्लवी, चंचल, भारती, कमल, गुरविंद्र सिंह, सेवा राम आदि प्राध्यापकगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed