फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Chowkidars accused of doing extra duty

Yamuna Nagar News: चौकीदारों ने अतिरिक्त ड्यूटी कराने का लगाया आरोप

Tue, 23 Jul 2024 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 23 Jul 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Chowkidars accused of doing extra duty
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। ग्रामीण चौकीदारों ने बीडीपीओ कार्यालय में जबरन अतिरिक्त डयूटी कराने का आरोप लगाया है। इस बारे जिला प्रधान रणजीत सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण चौकीदारों ने बीडीपीओ के अलावा जिला परिषद के चेयरमैन से अतिरिक्त डयूटी को हटाने बारे गुहार की है।
खंड प्रधान दलविंद्र ने बताया कि पिछले सात वर्षों से जबरन बीडीपीओ कार्यालय में चौकीदारी की ड्यूटी करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उनका आरोप है कि बीडीपीओ कार्यालय में लंबे समय से चौकीदार का पद रिक्त पड़ा है। जिस वजह से जबरन ग्रामीण चौकीदारों को बीडीपीओ कार्यालय में चौकीदारी थोपी जा रही है। बीडीपीओ कार्यालय से प्रत्येक ग्रामीण चौकीदार को तीन-तीन दिन लगातार ड्यूटी देने के आदेश जारी किए गए है।
विज्ञापन

यही नहीं ग्रामीण चौकीदार को बीडीपीओ कार्यालय में ड्यूटी देने के बाद रात को गांव में भी चौकीदारी करने को मजबूर होना पड़ता है। बीडीपीओ कार्यालय में तीन दिन तक लगातार दिन में ड्यूटी देने के बाद रात को चौकीदारी करना बेहद मुश्किल है। इन हालात में हम ग्रामीण चौकीदार अपने परिवार व बच्चों को सही समय नहीं दे पाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण चौकीदार ने बताया कि वह गांव में ड्यूटी देने के बाद बीडीपीओ कार्यालय में अतिरिक्त ड्यूटी नहीं दे सकते है। बीडीपीओ कार्यालय में अतिरिक्त डयूटी देने से ग्रामीण चौकीदार मानसिक रूप से परेशान है। ग्रामीण चौकीदारों ने लगातार तीन-तीन दिन तक बीडीपीओ कार्यालय में ड्यूटी लगाने के आदेश को निरस्त करने की मांग की है। इस मौके पर कृपाल सिंह, श्याम लाल, गुरमेज सिंह, सुरेंद्र, संजीव सैनी, ताराचंद, धर्मवीर, जुल्फान अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed