{"_id":"642c82d41b22f2141f0173d4","slug":"childs-body-found-from-bari-majra-western-yamuna-canal-yamuna-nagar-news-c-18-1-81732-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बाड़ी माजरा पश्चिमी यमुना नहर से मिला बच्चा का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बाड़ी माजरा पश्चिमी यमुना नहर से मिला बच्चा का शव
विज्ञापन
दो दिन पहले दोस्तों के साथ साइकिल पर सिटी सेंटर घूमने गए करीब नौ वर्षीय बच्चे प्रतीक का शव बाड़ी माजरा पश्चिमी यमुना नहर में मिला। प्रतीक कांसापुर की अशोक विहार कॉलोनी का रहने वाला था। सूचना मिलने पर थाना गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोर राजीव की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। उधर प्रतीक के शव मिलने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली वे भी तुरंत मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रतीक की परिजनों ने थाना गांधी नगर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई हुई थी। परिवार के सदस्य भी उसकी तलाश कर रहे थे। जिस दिन सिटी सेंटर पर साइकिल पर घूमने के लिए प्रतीक गया था उस दौरान उसके तीन दोस्त विपाशु, सुखजीत व उदित भी उसके साथ थे। ये चारों दो साइकिल पर सेंटर के तरफ घूमने के लिए निकले थे।
अब जब नहर से प्रतीक का शव बरामद हुआ तो पूछने पर अन्य दोस्तों ने बताया कि वे सिटी सेंटर के बाद नहर में नहाने के लिए चले गए थे। वे तीनों डर के कारण नहर से बाहर आ गए लेकिन प्रतीक पानी अचानक डूब गया। यह देखकर वे तीनों डर गए और घर आकर कुछ नहीं बताया। उधर, प्रतीक का शव मिलने के बाद मां जसप्रीत कौर का रो रोकर बुरा हाल था। बताया जा रहा है एक हफ्ते पहले ही प्रतीक का जन्मदिन मनाया गया था। उधर थाना गांधीनगर एसएचओ वीरभान ने बताया कि बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज थी। वहीं मंगलवार को जब उन्हें नहर से बच्चे के शव मिलने की सूचना मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और गोताखोर राजीव ने बॉडी को बाहर निकाला। इसके बाद शव की शिनाख्त कराई गई।