Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Children showed respect for the elderly through their presentations

Yamuna Nagar News: बच्चों ने प्रस्तुतियों से बुजुर्गों के प्रति दिखाया सम्मान

Fri, 13 Feb 2026 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 13 Feb 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Children showed respect for the elderly through their presentations
कार्यकम में योग की प्रस्तुति देते प्रतिभागी। स्कूल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। सरोजिनी कॉलोनी स्थित मुकंद लाल पब्लिक विद्यालय में दो दिवसीय दादा-दादी नाना-नानी दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को होगा। इसमें प्री नर्सरी से लेकर दूसरी तक के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर बड़ों के प्रति आदर व प्रेम भाव प्रकट किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक शशि बाटला, प्राचार्या सीमा कटारिया ने किया। विद्यार्थियों ने ईश वंदना पर आधारित सामूहिक गान प्रस्तुत किया। शालिनी ग्रोवर ने विद्यालय की शैक्षणिक व पाठ्येतर उपलब्धियों के बारे बताया। इस दौरान यूकेजी की जीविका ने अपने वक्तव्य से सभी का अभिनंदन किया। नर्सरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने लकड़ी की काठी व यूकेजी के बच्चों ने पापा कहते हैं और अपना हर दिन ऐसे जियो गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

यूकेजी के बच्चों ने हवा के साथ-साथ गीत पर नृत्य से सभी का मन मोह लिया। नर्सरी के बच्चों ने भाषण व कविता से बड़ों के प्रति सम्मान दिखाया। यूकेजी व पहली के बच्चों ने योग की प्रस्तुति देकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। दूसरी के बच्चों ने क्लासिकल नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान दादा-दादी व नाना-नानी के लिए मनोरंजक खेल गतिविधियां भी करवाई गईं।

कार्यकम में योग की प्रस्तुति देते प्रतिभागी। स्कूल

कार्यकम में योग की प्रस्तुति देते प्रतिभागी। स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed