फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Children displayed their talent through their presentations

Yamuna Nagar News: बच्चों ने प्रस्तुतियों से बिखेरे प्रतिभा के रंग

Tue, 04 Mar 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 04 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Children displayed their talent through their presentations
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मुकंद पब्लिक स्कूल मॉडल टाउन में ग्रैंड पेरेंट्स समारोह मनाया गया। नन्हे बच्चो ने प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभा के रंग बिखेरे। अभिभावक बच्चों प्रतिभा देखकर गदगद हो गए।
समारोह में विद्यालय प्रबंधक शशि बाटला, विद्यालय निदेशक डॉ. रमेश कुमार, मुख्य अध्यापिका मोनिका शर्मा तथा मुकुंद संस्थानों के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में पहली कक्षा के छात्र अरनव मलिक ने स्वागत भाषण दिया। कक्षा दो के विद्यार्थियों ने भगवान शिव के प्रति अपने श्रद्धा का प्रदर्शन करते हुए सभी दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

मुख्याध्यापिका मोनिका शर्मा ने कहा कि आजकल के समय में माता-पिता दोनों कामकाजी है। दादा-दादी ही बच्चों में अच्छे संस्कारों का बीजारोपण कर सकते हैं। वे आदर का पात्र है। इसलिए सभी बच्चे अपने दादा-दादी व माता पिता का सम्मान करें। कक्षा एलकेजी के नन्हें मुन्ने बच्चों ने वेलकम बीट्स पर एक सुंदर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सरी कक्षा के विद्यार्थियों ने अतुल्य भारत पर अभिनय से सभी को प्रभावित किया। कक्षा एलकेजी से कक्षा दो के बच्चों ने आत्मीय प्रवाह शक्ति की यात्रा पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा नर्सरी के विद्यार्थी ए फेयरी टेल एडवेंचर पर अपने अभिनय से दर्शकों को एक रोमांचक यात्रा पर ले गए। एलकेजी के छात्रों ने “ भारत के बालक सपनों की उड़ान पर अपने प्रदर्शन से वातावरण में सपनों की लहर भर दी।

यूकेजी के विद्यार्थियों ने सारी सृष्टि जिससे जागी विषय पर अपने मनमोहक प्रदर्शन को प्रस्तुत किया। कक्षा केजी के विद्यार्थियों ने दिव्य कृष्ण लीला पर भगवान कृष्ण की दिव्य कथाओं का प्रदर्शन किया। जेएमआईटी के निदेशक डॉक्टर संजीव गर्ग द्वारा कैर्रम, भजन, शतरंज आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी दादा दादी को पुरस्कार वितरित किए गए। यूकेजी के विद्यार्थियों ने घूमर राजस्थान केपर जीवंत प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed