फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two tubewells shut down; drinking water crisis faces over 300 families.

Yamuna Nagar News: दो नलकूप बंद, 300 से अधिक परिवारों के सामने पेयजल संकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Two tubewells shut down; drinking water crisis faces over 300 families.
व्यासपुर में बंद पड़ा नलकूप। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। कस्बे में राजकीय विद्यालय के खेल मैदान स्थित नलकूप नंबर-2 और चंदाखेड़ी मार्ग स्थित नलकूप नंबर-11 बंद होने से चार कॉलोनियों के 300 से अधिक घरों और दर्जनों दुकानदारों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। कई दिनों से नियमित जलापूर्ति नहीं होने के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। लोगों को पीने के पानी के लिए कई किलोमीटर दूर तक इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
बेदी कॉलोनी, गुलशन कॉलोनी, सरस्वती कॉलोनी और चंदाखेड़ी मुख्य मार्ग के आसपास रहने वाले लोगों ने बताया कि नलकूप नंबर-2 का बोर फेल हो चुका है। वहीं, नलकूप नंबर-11 की बिजली की तार काट जाने के बाद से उससे भी पानी की आपूर्ति बंद है। दोनों नलकूपों के बंद होने से क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था चरमरा गई है। पेयजल के अलावा खाना बनाना सहित अन्य दैनिक कार्यों के लिए लोग परेशान हैं। क्षेत्रवासी रमन धमीजा, करनैल सिंह, धर्मपाल, डॉ. सुनील त्यागी, सतीश कुमार, अमृत पाल, राजीव कुमार, शिखा, मनीषा और मनदीप सिंह ने बताया कि पर्याप्त पानी नहीं मिलने से घरेलू कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। मजबूरी में कुछ लोगों को हैंडपंप का पानी इस्तेमाल करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार हैंडपंप से आने वाले पानी की गुणवत्ता को लेकर भी शिकायत है। गर्मी और उमस के बीच पानी की मांग बढ़ने से परेशानी और बढ़ गई है। दुकानदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि शुक्रवार से जलापूर्ति प्रभावित होने की सूचना संबंधित विभाग को दे दी गई थी, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने दोनों नलकूपों को जल्द चालू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
बुधवार तक बहाल होगी आपूर्ति
जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ इकबाल ने बताया कि नलकूप नंबर-2 में दोबारा बोर करवाने के लिए एस्टीमेट भेज दिया गया है। नलकूप नंबर-11 की बिजली की तार को दुरुस्त करवाकर बुधवार तक पानी की आपूर्ति बहाल करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed