फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   child welfare team freed seven child from shops

मजदूरी कर रहे सात बच्चों को मुक्त करवाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 02:54 AM IST
विज्ञापन
child welfare team freed seven child from shops
डीसी के आदेश पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी आंचल त्यागी की अगुवाई में टीम ने वीरवार को बाजारों में मजदूरी कर रहे सात बच्चों को मुक्त कराया। टीम ने महाराणा प्रताप चौक, आईटीआई , लालद्वारा, जगाधरी बर्तन बाजार में छापे मारे थे। टीम ने इन जगहों पर 7 बच्चों को मजदूरी करते हुए पाया। टीम ने उन्हें प्रतिष्ठान से मुक्त करवाया और उनकी काउंसलिंग भी की गई। सभी बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर उनकी काउंसलिंग की गई। इसके बाद उनका मेडिकल करवाया गया। जिला बाल संरक्षण अधिकारी का कहना है कि यमुनानगर में बाल मजदूरी और भिक्षा को रोकने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। अगर कोई व्यक्ति बच्चों से मजदूरी व अन्य श्रम का काम करवाता है तो इसकी शिकायत चाइल्ड हेल्प लाइन या पुलिस कंट्रोल रूम 112 पर दें। बच्चों से श्रम करवाना कानूनी अपराध है और ऐसा अपराध करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान प्रोटेक्शन अधिकारी प्रीती शर्मा, लीगल अधिकारी रंजन शर्मा, आउट रीच वर्कर गौरव शर्मा व स्टेट क्राइम ब्रांच यमुनानगर से इंचार्ज संजय कुमार, बलदेव, सुरेश, शेर सिंह, रिंकू व चाइल्ड लाइन से अंजू वाजेपयी, जानकी प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed