फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Chief Minister Naib Saini will inaugurate International Saraswati Mahotsav today

Yamuna Nagar News: अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव आज शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री नायब सैनी

Wed, 29 Jan 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 29 Jan 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Naib Saini will inaugurate International Saraswati Mahotsav today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर (व्यासपुर) । 29 जनवरी से दो फरवरी तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का बुधवार को सरस्वती उद्गम स्थल आदि बद्री से आगाज होगा। महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे, वहीं उनके साथ कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के अलावा सांसद कार्तिकेय शर्मा तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर भी उपस्थित रहेंगे।
आदि बद्री में सरस्वती सरोवर पर 31 कुंडीय हवन यज्ञ, श्लोक उच्चारण व आरती होगी। विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों की तरफ से सरस्वती पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगें। अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव को भव्य रूप से मनाने के लिए सरस्वती हेरिटेज बोर्ड, श्राइन बोर्ड सहित जिला के आला अधिकारी पिछले कई दिनों से तैयारियों में जुटे थे।
विज्ञापन

डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने मंगलवार को एसडीएम बिलासपुर जसपाल सिंह गिल के साथ आदि बद्री का दौरा किया। इस दौरान प्रशासन व पुलिस ने कार्यक्रम को लेकर मॉकड्रिल भी की। कार्यक्रम का बुधवार सुबह 10 बजे शुभारंभ होगा। इसके पश्चात मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि सरस्वती उद्गम स्थल आदि बद्री से लेकर पिहोवा तक सरस्वती नदी तक किए जाने वाले करीब 25 कार्यों का शिलान्यास होगा। इसके बाद 31 कुंडीय यज्ञ में सरस्वती कुंड के किनारे श्लोकोंच्चारण एवं सरस्वती वंदना की जाएगी। बच्चों के द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री आदि बद्री में पौधरोपण भी करेंगे।
शाम चार बजे दीप दान, सरस्वती आरती, वंदना व श्लोकों का जाप किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का दो फरवरी को सरस्वती तीर्थ पिहोवा कुरुक्षेत्र में समापन होगा। एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने बताया कि स्कूलों के विद्यार्थी सरस्वती पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे, जिन्हें मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
डीसी ने कार्यक्रम स्थल का दौरा करते हुए अधिकारियों को वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने, रास्तों को दुरुस्त करने व साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि माता मंत्रा देवी व आदि बद्री स्थित मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।

एसपी राजीव देसवाल ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर एडीसी आयुष सिन्हा, डीएसपी बिलासपुर हरविंद्र सिंह, डीएसपी राजेश कुमार, डीएसपी आशीष चौधरी, डीएसपी राजीव मिगलानी, थाना प्रभारी संदीप कुमार, नायब तहसीलदार दलजीत सिंह, सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के एक्सईएन नितिन, डीआईपीआरओ डॉ. मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed