फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Chief Minister gifted development works worth 58 crores, Yamunanagar

Yamuna Nagar News: मुख्यमंत्री ने 58 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister gifted development works worth 58 crores, Yamunanagar
हथिनीकुंड बैराज पर बनाए गए पार्क का निरीक्षण करते शिक्षा मंत्री कंवरपाल। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

प्रतापनगर। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिले को न शुक्रवार को करीब 58 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम से वर्चुअल माध्यम से जुडुकर शिक्षा मंत्री कंवरपाल की मौजूदगी में नौ योजनाओं का उद्घाटन व तीन परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके बाद शिक्षा मंत्री ने कार्यकर्ताओं व अधिकारियों के साथ हथिनीकुंड बैराज के पास स्थित पार्क का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पार्क को आम जनता के लिए खोला जाएगा। आने वाले समय में यहां और भी सुविधा प्रदान की जाएगी। हथिनीकुंड बैराज स्थित पार्क के सभागार में जिला स्तरीय उद्घाटन एवं शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता डीसी राहुल हुड्डाने की। शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिला के लिए आज खुशी का दिन है जो बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ नए भवनों का लोकार्पण किया गया। योजनाबद्ध तरीके से प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए सरकार वचनबद्ध है और इसके लिए सरकार ने अनेक विकास योजनाएं शुरू की हैं।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री की जगाधरी विधानसभा में मुख्यमंत्री ने सबसे ज्यादा 22 करोड़ 56 लाख रुपये के कार्यों की सौगात मिली बै। इसमें 13 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से हथिनीकुंड बैराज पार्क का सुंदरीकरण किया गया। इस पार्क में श्री नक्षत्र वाटिका, गजिवो, आश्रम वाटिका, ओपन एयर थियेटर, बोन फायर, लेक का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हथिनीकुंड बैराज को बहुत लोग देखने आते है। पार्क के सुंदरीकरण से टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, छछरौली के राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बहुउद्देश्य हॉल व अन्य विकास कार्यों पर दो करोड़ 33 लाख रुपये खर्च होंगे। चौतंग गांव के नाले पर एक करोड़ 30 लाख रुपये की लागत से पुल बनाया जाएगा। जगाधरी में ईवीएम मशीन रखने के लिए करीब पांच करोड़ रुपये से से वेयर हाउस बनाया गया। छछरौली में 54 लाख रुपये से बनी मिट्टी प्रशिक्षण प्रयोगशाला का भी उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन अवसर पर यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा, मेयर मदन चौहान, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठसका, एसडीएम जगाधरी अशोक कुमार, बिलासपुर एसडीएम जसपाल सिंह गिल, डीडीपीओ शंकर लाल गोयल, डीआरओ रामफल कटारिया, एसई सिंचाई विभाग रवि शंकर मित्तल, कार्यकारी अभियंता नितिन भट्ट व एसडीओ विनोद कुमार, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष निश्चल चौधरी, प्रदेश सहप्रवक्ता भारतभूषण जुयाल, प्रदेश संयोजक सीताराम मित्तल, कपिल मनीष गर्ग, जिला महामंत्री सुरेंद्र बनकट, बिलासपुर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन कटारिया, जिला महामंत्री कृष्ण सिंगला, चेयरमैन बलविंद्र मुजाफत, जिला उपाध्यक्ष रामपाल नंबरदार, मंडल महामंत्री जगदीश धीमान उपस्थित रहे।

इन कार्यों का उद्घाटन, शिलान्यास
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्चुअल माध्यम से नौ विकास कार्यों का 52 करोड़ 11 लाख रुपये का उद्घाटन व पांच करोड़ 39 लाख रुपये से तीन कार्यों का शिलान्यास किया। जगाधरी विधानसभा में होने वाले कार्यों के अलावा साढौरा विधानसभा क्षेत्र के गांव रणजीतपुर में पांच करोड़ 71 लाख 79 हजार रुपये से पीएचसी बनाई गई। आठ करोड़ 53 लाख 41 हजार रुपये से लल्हाड़ी से भमनौली तक सड़क व सोम नदी पर पुल बनाया गया। नौ करोड़ नौ लाख रुपये से मंगलौर से यमुनानगर तक तथा आठ करोड़ 78 लाख 46 हजार रुपये से पिरथीपुर से गाढ़वाली तक सड़क का चौड़ीकरण व मजबूतीकरण किया गया। छछरौली व साढौरा में 54-54 लाख रुपये से राज्य मिट्टी जांच लेबोटरी बनाई गई है। साढौरा विधानसभा क्षेत्र में गांव खेड़ा खुर्द के पुल की पाइप लाइन को बदलने पर 48 लाख 34 हजार रुपये खर्च किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed