फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Chhachhrauli team becomes cricket tournament champion for the third time

Yamuna Nagar News: छछरौली की टीम तीसरी बार बनी क्रिकेट टूर्नामेंट चैंपियन

Tue, 30 Jun 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 30 Jun 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Chhachhrauli team becomes cricket tournament champion for the third time
खजूरी की टीम को हराने के बाद जीत का इजहार करते छछरौली के ​खिलाड़ी। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। लापरा गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह के बीच खेला गया, जिसमें छछरौली की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खजूरी को एकतरफा मुकाबले में हराकर लगातार तीसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर छछरौली ने महज दो ओवर में लक्ष्य हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी खजूरी की टीम छछरौली के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। निर्धारित चार ओवरों में टीम केवल 24 रन ही बना पाई। छछरौली के गेंदबाजों ने सधी हुई लाइन और लेंथ के साथ विपक्षी बल्लेबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा, जिससे खजूरी बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही।
विज्ञापन

25 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी छछरौली की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। बल्लेबाजों ने तेज रन बनाते हुए केवल दो ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया और जीत दर्ज करते हुए लगातार तीसरी बार टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। विजेता छछरौली टीम के कप्तान मनुज बत्रा ने इस जीत का श्रेय सरपंच प्रतिनिधि एवं नंबरदार संजीव सैनी को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संजीव सैनी हमेशा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हैं और उन्हें हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराते हैं। उनके सहयोग और प्रोत्साहन से टीम का मनोबल लगातार बढ़ा है, जिसका परिणाम लगातार तीसरे खिताब के रूप में सामने आया है।

समापन समारोह में आयोजन समिति ने विजेता छछरौली टीम को 11 हजार रुपये तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया, जबकि उपविजेता खजूरी टीम को 5,100 रुपये की नकद पुरस्कार राशि और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रोहित को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और आर्यन को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed