फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Chhachhrauli forest department team caught a pickup full of Khair

Yamuna Nagar News: छछरौली वन विभाग की टीम ने खैर से भरी पिकअप पकड़ी

Tue, 09 Sep 2025 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 09 Sep 2025 03:29 AM IST
विज्ञापन
Chhachhrauli forest department team caught a pickup full of Khair
छछरौली। वन विभाग की टीम ने हिमाचल प्रदेश से खैर की लकड़ी लेकर आ रही पिकअप गाड़ी को पकड़ा है। विभाग ने यह कार्रवाई नगली गांव के पास की। इस दौरान तस्कर वन विभाग टीम के पहुंचने से पहले ही नगली गांव की गली में गाड़ी छोड़कर फरार हो गए। वन विभाग की टीम ने पिकअप कब्जे में लेने के बाद हिमाचल प्रदेश के वन विभाग को सौंप दी।
विज्ञापन


छछरौली रेंज के अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश वन विभाग की ओर से उन्हें सूचना मिली थी कि खैर से भरी पिकअप गाड़ी सीमा पर स्थित हिमाचल प्रदेश के गांव पलहोड़ी की ओर से हरियाणा में प्रवेश करेगी। यदि नाकाबंदी की जाए तो तस्करों को लकड़ी के साथ पकड़ा जा सकता है। सूचना के आधार पर हरियाणा हिमाचल प्रदेश सीमा पर पलहोड़ी गांव के पास विभाग की ओर से नाकाबंदी की गई। कुछ देर बाद उन्हें हिमाचल प्रदेश की ओर से एक पिकअप आती दिखाई दी। वन विभाग की टीम ने रोकने का प्रयास किया तो चालक ने गाड़ी नगली गांव की ओर मोड़ ली। छछरौली वन विभाग की टीम को पीछे आता देख तस्कर गांव नगली में खैर से भरी पिकअप गाड़ी को छोड़कर भाग गए। इसके बाद उन्होंने गाड़ी कब्जे में ले ली और हिमाचल प्रदेश वन विभाग को सौंप दी। उन्होंने बताया कि यह मामला हिमाचल प्रदेश वन विभाग का था, इसलिए पकड़ी हुई गाड़ी व लकड़ी हिमाचल प्रदेश वन विभाग को सौंप दी गई है। इसमें आगे की कार्रवाई हिमाचल प्रदेश विभाग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed