फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Chemotherapy facility to be started soon in district hospital, cancer patients will get medicines

जल्द शुरू होगी जिला अस्पताल में कीमोथैरेपी की सुविधा, कैंसर रोगियों को मिलेगी दवाइयां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Chemotherapy facility to be started soon in district hospital, cancer patients will get medicines
जिला अस्पताल के प्रांगण में विश्व कैंसर दिवस पर लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने कहा कि कैंसर के रोगियों को दवाईयां और विभिन्न टेस्टों की सुविधाएं जैसे कीमोथैरेपी, एक्स-रे, कैंसर से संबंधित अतिरिक्त जांच जैसे पैपसमीयर एवं सुई की जांच नि:शुल्क प्रदान की गई।
विज्ञापन

पीएमओ डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि कैंसर उन असामान्य कोशिकाओं के कारण होता है, जो तेजी से बढ़ती है। शरीर के लिए यह सामान्य बात है कि वह पुरानी कोशिकाओं को नई कोशिकाओं से बदले, पर कैंसर की कोशिकाएं बहुत अधिक तेजी से बढ़ती है। कुछ कोशिकाएं की वृद्धि होती है तो वह ट्यूमर बन जाती है। सभी ट्यूमर आकार मे बढ़ते है पर कुछ ट्यूमर तेजी से बढ़ते है जबकि अन्य धीमी गति से बढ़ते है जब कैंसर फैलता है। उप सिविल सर्जन डॉ. कपिल कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा कैंसर से पीड़ित मरीजों के लिए फ्री यातायात की सुविधा 2013 से दी जा रही है। कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष ने बताया कि देश में करीब 10 लाख कैंसर के नए मरीज प्रत्येक वर्ष मिलते है। जिले में भी कैंसर रोगियों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है। जिले 110 नए रोगी सामने आये हैं। कैंसर का सबसे प्रमुख कारण सिगरेट, तंबाकू का सेवन है। बताया कि इस वर्ष मुकंद लाल नागरिक अस्पताल मे कैंसर के मरीजों के लिए कीमोथैरेपी की सुविधा व कैंसर रोग की दवाइयां भी मुहैया करवाई जाएगी। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अश्वनी ने बताया कि धूम्रपान, तंबाकू व अल्कोहल का उपयोग नहीं करना चाहिए उन्होंने बताया कि हमें फल, सब्जियां और अधिक रेशे वाले आहार का अधिक मात्रा में सेवन करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. सुनिल कुमार, डॉ. छवि मेहता, डॉ. संगीता सांगवान, बोबेश पंजेटा, पुन्यानी, दिप्ती शर्मा, सोनाली शर्मा, मनीदर, नमिता, मितंरपाल, हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed