{"_id":"6aca8f07800762678e0cf58e","slug":"cheated-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-164384-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 6.11 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 6.11 लाख ठगे
Sun, 11 Oct 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने छछरौली निवासी युवक से 6.11 लाख रुपये ठग लिए। गांव श्यामपुर निवासी एक अन्य व्यक्ति से भी व्हाट्सएप कॉल के जरिये दो लाख 88 हजार रुपये ठग लिए गए।
छछरौली निवासी हिमांशु ने पुलिस को बताया कि सात अक्तूबर को मोबाइल पर आए एक लिंक पर क्लिक करने के बाद वह टेलीग्राम एप पर एक ग्रुप से जुड़ गया। यहां उसे निवेश कर लाभ कमाने की योजनाओं से संबंधित मैसेज मिलने लगे। इन योजनाओं में निवेश करने पर शुरुआत में उसे लाभ दिखाई देने लगा।
इससे उसका भरोसा बढ़ गया और उसने अलग-अलग किश्तों में कुल छह लाख 11 हजार रुपये निवेश कर दिए। हिमांशु के अनुसार, जब उसने निवेश की गई रकम निकालने का प्रयास किया तो वह नहीं निकली। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस से शिकायत की। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव श्यामपुर निवासी शिव कुमार भी साइबर ठगी का शिकार हो गए। उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से एक अनजान नंबर से कॉल आई। आरोप है कि कॉल करने वाले ने उन्हें अपनी बातों में उलझाकर दो लाख 88 हजार रुपये की ठगी कर ली। मामले में पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है। थाना साइबर प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि इन मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।