{"_id":"6a5d213b57955c2f740e8517","slug":"chaturmas-auspicious-entry-procession-taken-out-with-devotion-and-enthusiasm-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-159813-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: श्रद्धा व उल्लास से निकली चातुर्मास मंगल प्रवेश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: श्रद्धा व उल्लास से निकली चातुर्मास मंगल प्रवेश यात्रा
Mon, 20 Jul 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
एसएस जैन स्थानक की ओर प्रस्थान करतीं साध्वियां। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। साध्वी पूर्णा महाराज एवं साध्वी जानवी महाराज के चातुर्मास मंगल प्रवेश का आयोजन रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया गया। मंगल प्रवेश यात्रा छोटी लाइन स्थित जैन मंदिर से शुरू होकर एसएस जैन सभा मॉडल टाउन के प्रांगण तक पहुंची। वह यहां रोजाना चातुर्मास के उपलक्ष्य में प्रवचन करेंगी।
यात्रा में बड़ी संख्या में जैन समाज के श्रद्धालु शामिल हुए और भक्ति भाव के साथ साध्वियों का स्वागत किया। पूरे मार्ग में धार्मिक माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने जयकारों और मंगल गीतों के बीच साध्वियों का अभिनंदन किया। चातुर्मास के लिए पधारी साध्वियों के स्वागत से सभा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
इस अवसर पर जैन समाज के सभी संप्रदायों के श्रावकों ने चातुर्मास के दौरान नियमित रूप से स्थानक में उपस्थित होकर धर्म आराधना करने तथा आध्यात्मिक साधना से जुड़ने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में समाज के लोगों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।