{"_id":"5d73fa008ebc3e93d8446f49","slug":"charge-road-material-yamuna-nagar-news-rtk5166209198","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की सड़कों को बनाने में प्रयोग होने वाली सामग्री में गोलमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की सड़कों को बनाने में प्रयोग होने वाली सामग्री में गोलमाल
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
पहला कदम फाउंडेशन के संस्थापक शम्मी मोहन कपूर प्रयोग होने वाली सामग्री को दिखाते हुए।
- फोटो : YAMUNA NAGAR
Link Copied
शहर की सड़कों में प्रयोग होने वाली सामग्री में पहला कदम फाउंडेशन के संस्थापक शम्मी मोहन कपूर ने गड़बड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है हमीदा व अन्य सड़क में लगाई जा रही सामग्री सही नहीं है। माल में जमकर गड़बड़ी की जा रही है। उन्होंने माल में प्रयोग होने वाली सामग्रियों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल भी किया है। जिसमें दोनों फोटो में सामग्री के रंग में फर्क दिखाया गया है। आरोप है माल में बिल्कुल भी गुणवत्ता नहीं है। ऐसे में सड़क जल्द ही टूट जाएगी और इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ेेगा।
विज्ञापन
एक साल भी नहीं चल पाएगी सड़क : शम्मी
शम्मी मोहन कपूर के मुुताबिक सड़क बनाने में जो माल प्रयोग किया जा रहा है उसे देखकर लगता है यह सड़क एक साल भी नहीं निकाल पाएगी। उन्होंने कहा कि यदि प्रयोग की जा रही सामग्री में बदलाव नहीं किया गया तो वे वहां धरना देंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने कहा कि आज शहर की सड़कों की हालत काफी दहनीय हो चुकी है लेकिन प्रशासन इसके प्रति बिलकुल भी गंभीर नहीं है जिसका खामियाजा अब जनता को भुगतना पड़ रहा है। सड़कें क्षतिग्रस्त होने से इनमें पड़ रहे गड्ढों में गिरकर रोजाना कोई न कोई व्यक्ति चोटिल हो रहा है। शम्मी मोहन कपूर ने नगर निगम से सड़क में प्रयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता की जांच करने के बाद ही इस कार्य को आगे बढ़ाने की मांग की है।
सड़क के निर्माण में प्रयोग होने वाली फोटो जा हो रही वायरल- फोटो : YAMUNA NAGAR
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।