{"_id":"656267a2f576fd645d0ebf36","slug":"chaos-due-to-fire-in-swing-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-9624-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: झूले में लगी आग से अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: झूले में लगी आग से अफरातफरी
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। कपालमोचन मेला परिसर में लगे झूलों में शनिवार शाम को अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। झूले पर लगी बिजली की तारों में शार्ट सर्किट से चिंगारियां निकलने लगीं। इसके बाद तारों में आग लग गई। झूले में बैठे लोगों ने आग को देखकर चिल्लाना शुरू कर दिया। सभी को इस बात का खतरा था कि कहीं झूले में करंट न आ जाए।
सूचना पाते ही मौके पर पुलिस भी पहुंंची। चलते झूले के बीच ठेकेदार के कारिंदे झूले पर चढ़े। उन्होंने तार को अलग करके नीचे गिराया। झूले का आनंद ले रहे श्रद्धालु डरे हुए दिखे और आनन फानन में उतरे। जब आग लगी तो पर आगजनी से निपटने का कोई इंतजाम नहीं था।
जिस तार में शार्ट सर्किट हुआ था वह झूले के पोल पर बांधी गई थी। ऐसे में यह बड़ी लापरवाही सामने आई।मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखना चाहिए, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। इसकी शिकायत लेकर कुछ लोग प्रशासनिक खंड में भी गए लेकिन वहां पर कोई अधिकारी उन्हें नहीं मिला।