{"_id":"6a89f30adbdd7e1b52002be4","slug":"chants-of-baba-shyam-echoed-at-the-shri-shyam-sankirtan-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-161692-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: श्री श्याम संकीर्तन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: श्री श्याम संकीर्तन में गूंजे बाबा श्याम के जयकारे
Sun, 23 Aug 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 23 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
श्री श्याम सकीर्तन में पूजा करते श्रद्धालु। स्वयं
- फोटो : टूंडला में कलश कांवड़ लेकर जाते आगरा के शमसाबाद क्षेत्र के कांवड़िये संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। श्रीश्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से से वैश्य भवन में श्रीश्याम संकीर्तन करवाया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर बाबा श्याम का आशीर्वाद लिया। संकीर्तन के दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय रहा और श्रद्धालु भजनों पर झूमते नजर आए। पंडित कंवरपाल ने पूजन करवाया।
सावन के झूलों में सजे बाबा खाटू श्याम का मनमोहक श्रृंगार विशेष आकर्षण रहा। रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावट से सजे दरबार को देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। दिल्ली के भजन गायक विपिन गुप्ता और अभिषेक शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को बांधे रखा। भजनों पर श्रद्धालु जमकर थिरके और बाबा श्याम के जयकारे लगाए।
पंडाल में हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा और श्याम बाबा की जय के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। भजन गायकों ने श्याम महिमा का गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं को प्रेम, श्रद्धा और विश्वास के साथ श्याम नाम का स्मरण करने का संदेश दिया। इस दौरान रीना गुप्ता, मार्केट कमेटी चेयरमैन विपिन सिंगला, अमित मंगला, पमित सिंगला, कपिल मंगला, रोहित सिंगला, प्रवीन बंसल, मुकेश गर्ग और कृष्ण धीमान सहित क्षेत्र के अन्य लोगों ने बाबा श्याम की पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।