फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Chances of rain for two days in a week increase farmers' worries

Yamuna Nagar News: सप्ताह में दो दिन बारिश के आसार, किसानों की बढ़ी चिंता

Mon, 06 Apr 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 06 Apr 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Chances of rain for two days in a week increase farmers' worries
दोपहर में धूप न होने पर मॉडल टाउन में दिखाई दी लोगों की भीड़। संवाद
जगाधरी। मौसम के बदले मिजाज ने एक बार फिर लोगों और किसानों की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों के पूर्वानुमान के अनुसार इस सप्ताह मौसम परिवर्तनशील रहने वाला है। पूरे सप्ताह तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। साथ ही दो दिन आंधी व बारिश के आसार भी है।
विज्ञापन

शनिवार रात बादल छाने और हवा चलने का असर रविवार सुबह हल्की ठंड के रूप में देखने को मिला। इसके बाद दिन चढ़ने के साथ तापमान बढ़ा तो गर्मी ने अपना असर दिखाया परंतु दोपहर करीब एक बजे मौसम फिर पलट गया और आसमान पर काले बादल छाने लगे। धूप कम होने के कारण तापमान में भी कमी रही। इस दौरान अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले सप्ताह की तुलना में पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसके साथ न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की कमी रही और यह 16.4 डिग्री सेल्सियस तक रहा। इसके साथ 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। हवा ने गर्मी का अहसास नहीं होने दिया।
विज्ञापन

वहीं, विशेषज्ञों के अनुसार इस सप्ताह मौसम ठंडा रहने की संभावना है। विभाग के अनुसार सोमवार को तापमान अधिकतम 30.3 व न्यूनतम 17.1 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, मंगलवार को अधिकतम 25.4 और न्यूनतम 15.5 डिग्री सेल्सियस तक, बुधवार को अधिकतम 20.2 और न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सिसय तक रह सकता है। वहीं, वीरवार को तापमान में वृद्धि होगी और पारा 26 तक पहुंच जाएगा। रविवार तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। विभाग के अनुसार मंगलवार और बुधवार को तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार है। मौसम के इस मिजाज से किसानों की चिंता बढ़ गई है। गेहूं की फसल तैयार खड़ी है। ऐसे में बारिश होने से फसलों को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि उपनिदेशक डाॅ. आदित्य डबास ने बताया कि विभाग मौसम पर नजर बनाए हुए हैं। तेज बारिश व हवा का गेहूं की फसल पर बुरा असर पड़ेगा। अभी फसल की कटाई चल रही है। ऐसे में विभाग की ओर से किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

दोपहर में धूप न होने पर मॉडल टाउन में दिखाई दी लोगों की भीड़। संवाद

दोपहर में धूप न होने पर मॉडल टाउन में दिखाई दी लोगों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed