फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Chairman's assistant arrested for getting a girl married in Rajasthan by taking two lakh rupees

दो लाख रुपये लेकर राजस्थान में युवती की शादी कराने के आरोप में चेयरमैन का सहायक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Chairman's assistant arrested for getting a girl married in Rajasthan by taking two lakh rupees
यमुनानगर। दो लाख रुपये लेकर युवती की शादी राजस्थान में कराने के मामले में थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने राजस्थान के जिला जयपुर के थाना कानौता के अंतर्गत मीडिया मार्केट फॉर-जी टावर के नजदीक रहने वाले प्रमोद पारिख को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट से सात दिन के रिमांड पर लिया है। जांच में पता चला है कि युवती की शादी का बंदोबस्त प्रमोद ने ही किया था। जिस संस्था के खाते में शादी कराने के एवज में दो लाख रुपये जमा कराए गए थे प्रमोद उस संस्था के चेयरमैन का सहायक और ड्राइवर है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार 27 जुलाई को थाना सदर यमुनानगर क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने शिकायत में कहा था कि वह दो माह पहले यूपी के जिला देवरिया में अपने मायके गई हुई थी। घर पर पति और दो बेटियां थीं। बीते मंगलवार को वह मायके से आई तो उसकी 20 वर्षीय बेटी घर पर नहीं मिली। उसे पता चला कि बेटी सात जुलाई को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। मंगलवार को बेटी ने बड़ी बेटी के पति के मोबाइल पर फोन करके कहा कि वह उसे बचा ले। बेटी ने किसी लड़के के साथ अपनी शादी के फोटो भी मोबाइल पर भेजी। जिस नंबर से फोन आया था उस पर बात करने वाले व्यक्ति ने उन्हें बताया कि उनकी लड़की से शादी करने के एवज में उन्होंने दो लाख रुपये दिए हैं।
विज्ञापन

युवती ने अपने परिजनों को बताया कि सात जुलाई को शांति कॉलोनी निवासी आरती उसे घर से बाजार के बहाने लेकर गई थी। आरोप है कि आरती ने राजस्थान ले जाकर उसकी राजेश नाम के व्यक्ति से शादी करवा दी। इस बारे में किसी को बताने पर महिला ने उसके पिता और भाई को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में महिला की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ पैसे लेकर युवती की शादी करवाने के आरोप में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सदर यमुनानगर प्रभारी सुभाष ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद पुलिस टीम राजस्थान के जिला सीकर के गांव पाना खंडेला पहुंची, जहां पर लड़की को बरामद किया गया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए प्रमोद पारिख को भी गिरफ्तार किया। यह भी पता चला है कि शादी की एवज में दो लाख रुपये एक फाउंडेशन के खाते में जमा कराए गए थे। प्रमोद फाउंडेशन के चेयरमैन का ड्राइवर है। अन्य आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही इसमें संलिप्त पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed