फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   CET exam will be held at 47 centers in the district

Yamuna Nagar News: जिले में 47 केंद्रों पर होगी सीईटी की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
CET exam will be held at 47 centers in the district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। जिले में 26 और 27 को होने वाली सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए तैयारियां चल रही हैं। यह परीक्षा प्रात: और सायं दो सत्रों में होगी। इसके लिए जिले में 47 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 26 को प्रात: और शाम की शिफ्ट में 22636 परीक्षार्थी तथा 27 को प्रात: और शाम को दो शिफ्ट में 22426 परीक्षार्थियों सहित कुल 45062 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
सभी परीक्षा केंद्रों पर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सीईटी की परीक्षा पूर्णत: नकल रहित हो। फिर भी यदि कोई परीक्षार्थी नकल कराता या करता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति परीक्षा अधिकारी के साथ मिलकर पेपर लीक करने का षड्यंत्र रचता है तो दोषी को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन

डीसी पार्थ गुप्ता ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर नकल व अनुचित तरीकों की चेकिंग के लिए एचसीएस स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में उड़नदस्ते तैनात रहेंगे। प्रत्येक अभ्यर्थी की परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले तलाशी ली जाएगी और सभी की वीडियोग्राफी होगी। 26 और 27 को आयोजित होने वाली सीईटी की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को रेलवे स्टेशन व बस अड्डे से परीक्षा केंद्र तक लाने और ले जाने के लिए शटल बसों की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सीईटी की परीक्षा का आयोजन करवाना एक महत्वपूर्ण विषय है। इसमें सभी अधिकारी गंभीर होकर कार्य करें। किसी भी जगह से पेपर लीक और परीक्षा केंद्र से नकल करने जैसे अनुचित कार्य नहीं होने चाहिए। किसी भी तरह की शंका के समाधान के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अधिकारियों के साथ संपर्क किया जा सकता है।

हरियाणा रोडवेज की ओर से नि:शुल्क बस सेवा का होगा प्रबंध

पार्थ गुप्ता ने बताया कि परीक्षा के लिए हरियाणा रोडवेज की ओर से नि:शुल्क बस सेवा प्रदान की जाएगी। यह सेवा अभ्यर्थियों को उनके नजदीकी जिला स्तरीय बस अड्डे से परीक्षा केंद्र तक पहुंचने और वापसी के लिए उपलब्ध करवाई जाएंगी। प्रदेश के 24 डिपो और 13 उप-डिपो से संचालित लगभग 9200 बसें चलाई जाएंगी। जिन अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र 100 किलोमीटर से अधिक दूरी पर आवंटित किया गया है, उनके लिए इंटरचेंज प्वाइंट की विशेष व्यवस्था की गई है।

महिला अभ्यर्थी एक पारिवारिक सदस्य के साथ भी नि:शुल्क बस सेवा का लाभ ले सकेंगी। दिव्यांग अभ्यर्थियों को घर से ही नि:शुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा के एक दिन पहले और एक दिन बाद भी यह सुविधा दी जाएगी। रात्रि विश्राम के लिए जिला प्रशासन की ओर से आवासीय व्यवस्था की जाएगी। असुविधा की स्थिति में तुरंत सहायता के लिए हर जिले में टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध किया कि वे यात्रा के लिए पंजीकरण अवश्य करवाएं, ताकि आवश्यकता अनुसार बस सेवाओं की समुचित व्यवस्था की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed