फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Celebrated Holi with flowers and staged the episode of the stolen flute

Yamuna Nagar News: फूलों की होली खेली, बंसी चोरी प्रसंग का किया मंचन

Sun, 11 Oct 2026 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 11 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Celebrated Holi with flowers and staged the episode of the stolen flute
श्रीकृष्ण रासलीला में होली लीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गोविंदपुरी स्थित भगवान परशुराम भवन में चल रही भगवान श्रीकृष्ण रासलीला में होली लीला का सजीव मंचन किया गया। इससे पहले बंसी चोरी लीला प्रस्तुत की गई। फूलों की होली के दौरान श्रद्धालु भजनों की धुन पर झूमने लगे।

बंसी चोरी लीला में दिखाया गया कि गोपियां भगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी चुरा लेती हैं। जब श्रीकृष्ण उनसे बांसुरी लौटाने के लिए कहते हैं तो मामला राधा रानी की अदालत में पहुंच जाता है। वहां से अनुमति मिलने के बाद ही गोपियां उन्हें बांसुरी लौटाती हैं। इसके बाद सभी ग्वाल-बालों को भगवान श्रीकृष्ण के साथ बरसाना जाकर होली खेलने का न्योता दिया जाता है।
विज्ञापन


लीला में बरसाना की पारंपरिक होली का दृश्य भी प्रस्तुत किया गया। लठमार होली खेलने के लिए ग्वाल-बाल तैयारियां करते हैं और भगवान श्रीकृष्ण के साथ बरसाना पहुंचते हैं। वहां लठमार होली के साथ फूलों की होली खेली जाती है। भगवान श्रीकृष्ण और ग्वाल-बाल श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा करते हैं। इस दौरान भजन, संगीत और नृत्य से वातावरण भक्तिमय हो गया। फूलों की वर्षा के बीच श्रद्धालु भी अपने स्थानों से उठकर झूमने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीला के माध्यम से बरसाना की प्रसिद्ध लठमार होली की परंपरा को दर्शाया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण बोर्ड की पूर्व अध्यक्ष रोजी मलिक आनंद, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष मदन चौहान, भगवान परशुराम सेवा समिति के अध्यक्ष राकेश त्यागी, 11 स्टार मॉर्निंग क्लब के चेयरमैन मायाराम शर्मा, परीक्षित त्यागी, योगेश राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed