फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   cbse 10 class result

अच्छे अंक हासिल कर खिले विद्यार्थियों के चेहरे

Fri, 29 May 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो,यमुनानगर अमर उजाला
ब्यूरो,यमुनानगर अमर उजाला Updated Fri, 29 May 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई की दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम वीरवार दोपहर जारी कर दिए गए। विभाग की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थी इंटरनेट कैफे और मोबाइल से चिपक गए।
विज्ञापन


स्कूलों में स्टाफ सदस्य भी विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम व दूसरे स्कूलों का स्टेट्स जानने में जुट गए और शाम तक पूरी स्थिति स्पष्ट हो गई। परीक्षा में अच्छे अंक आने पर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। जिले के कई स्कूलों का रिजल्ट बेहतर रहा, विद्यार्थियों के मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन


संत निश्चल स्कूल के 30 छात्रों को 10 सीजीपीए
संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल से परीक्षा देने वाले 162 में से 30 छात्रों ने 10 सीजीपीए पाया जबकि अन्य 132 विद्यार्थियों ने 9.8 सीजीपीए प्राप्त किया। चेयरमैन डॉ. वरयाम सिंह ने इस उपलब्धि पर छात्रों व अध्यापकों को बधाई दी। स्कूल निदेशक रीटा भट्टी व प्राचार्य आरके खरबंदा ने अच्छे अंक आने पर विद्यार्थियों व स्टाफ के साथ मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकंद लाल स्कूल से नौ छात्रों को 10 सीजीपीए
सरोजनी कॉलोनी के मुकंद लाल पब्लिक स्कूल से 165 विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा दी थी। इनमें से नौ छात्रों ने 10 सीजीपीए व 35 ने 9.9 सीजीपीए और 49 ने 8.9 सीजीपीए हासिल किया। 10 सीजीपीए हासिल करने वाले विद्यार्थियों में आंचल कांबोज, भव्या सीकरी, प्रियांशी सैनी, शशांक यादव, अतुल, श्रेया, अखित अरोड़ा, चिराग भूटानी व सिद्धार्थ शामिल हैं। प्रधानाचार्य शशि बाटला ने विद्यार्थियों व स्टाफ को बेहतर परीक्षा परिणाम की बधाई दी। साथ ही अच्छे अंक लाने वाले विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्वामी विवेकानंद स्कूल की तीन छात्राओं को मिला 10 सीजीपीए
थापर कॉलोनी के स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल से 93 विद्यार्थियों ने सेकेंडरी की परीक्षा दी थी। इनमें तीन छात्राओं प्रिया, टविंक्ल व मानसी ने 10 सीजीपीए पाया जबकि मोनिका व दीक्षा ने 9.8 सीजीपीए हासिल किया। 15 छात्रों ने 9 सीजीपीए व 42 ने मेरिट में स्थान पाया। चेयरमैन कमलकांत कांबोज व निदेशक मनजीत कांबोज ने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें व अभिभावकों को बधाई दी। प्रधानाचार्य रेनु मलिक ने विद्यार्थियों के अच्छे अंक आने पर खुशी जताई।

इंडियन पब्लिक स्कूल की दो छात्राओं ने पाया 10 सीजीपीए
जगाधरी के इंडियन पब्लिक स्कूल का दसवीं का परीक्षा परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा। इसमें अंकिता व निहारिका ने 10 सीजीपीए हासिल किया जबकि यशिका ने 9 सीजीपीए, सुधा ने 9.3 सीजीपीए, शिवानी ने 9.2 सीजीपीए, आंचल ने 9.1 सीजीपीए, श्वेता ने 9.4 सीजीपीए ग्रेड प्राप्त किया। स्कूल की डायरेक्टर डॉ. ओपी तनेजा व चेयरमैन डॉ. सीके तनेजा और प्रधानाचार्य मीनाक्षी ने विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन पर उन्हें व अभिभावकों को बधाई दी।


नेशनल पब्लिक स्कूल से दो ने पाया दस सीजीपीए
नेशनल पब्लिक स्कूल से शिल्पी व हिमांशु ने 10 सीजीपीए ग्रेड प्राप्त किया जबकि स्कूल के 25 छात्रों ने अंग्रेजी में 10, साइंस में 15 और एसएसटी में 14 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया। कोमल सैनी और लक्षिता ने 9.8 व अजय कुमार, सुशांत कुमार, कृतिका, मीनाक्षी सिंह, मोहिका, रिया शर्मा, शिवांगी, नोबल सिंह ने 9.6 सीजीपीए प्राप्त किया। प्रसन्न, ऐश्वी चौधरी, जुगनू रानी, कशिश अंतल, परमजीत, सलोनी देवी, शालिनी, विवेक कुमार ने 9.4 सीजीपीए प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed