{"_id":"6663a32d66f6617b09033b99","slug":"cattle-entered-dairy-destroyed-goods-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-120111-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: डेयरी में घुसा गोवंश, सामान किया तहस नहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: डेयरी में घुसा गोवंश, सामान किया तहस नहस
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कस्बा में इन दिनों बेसहारा गोवंश की रमार हो गई है। इससे लोग परेशान हैं। गोवंश सड़कों पर बैठे रहते हैं। जिससे हादसाें का खतरा रहता है। शुक्रवार को कस्बा में चौराही मोड़ पर दूध की डेयरी में एक लावारिस गोवंश घुस गया। जिसको डायल 112 की टीम व आसपास के लोगों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। गोवंश डेयरी के अंदर रखी मशीन के पीछे फंस गया था।
डेयरी संचालक जरनैल सिंह पाल ने बताया कि उसकी चौराही रोड पर दूध की डेयरी है। वह सुबह करीब छह बजे डेयरी खेल देते हैं। करीब सात बजे एक लावारिस गोवंश तेज गति से दौड़ता हुआ आया और उसकी दुकान में घुस गया। गोवंश ने दुकान के अंदर रखे काउंटर व अन्य सामान को गिरा दिया। उन्होंने सांड को निकालने की काफी कोशिश की। मौके पर डायल 112 की टीम भी पहुंची। पुलिस ने भी गोवंश को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत की।
कस्बा के सतबीर सिंह, मनोज शर्मा, जरनैल सिंह, धारी सिंह, मेम सिंह, रमेश कुमार ने कहा कि कुछ दिन पहले भी कपालमोचन में लावारिस गोवंश की मौत की सूचना ने क्षेत्र के लोगों को हिला कर रख दिया था।
विज्ञापन
दो जून को कपालमोचन में हुई विभिन्न धार्मिक संगठनों की बैठक में विनय स्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा था कि आज के बाद कपालमोचन बिलासपुर की सड़कों पर जितने भी बेसहारा गोवंश विचरण कर रहे है उन्हें आदिबद्री गोशाला में भेजा जाएगा। उन्हें ले जाने वाले वाहन का किराया भी गोशाला की तरफ से दिया जाएगा, परंतु पांच दिन बीतने के बाद भी प्रशासन ने गोवंश को गोशाला में पहुंचाने का कोई इंतजाम नहीं किया। कस्बा में कपालमोचन, पुरानी तहसील के पास, शिव चौक बिलासपुर, अनाज मंडी बिलासपुर के गेट नंबर एक के पास अब भी दर्जनों गोवंश घूम रहे हैं।