{"_id":"68b73d1c7f98229eac062a15","slug":"cash-snatched-from-high-court-advocate-by-taking-lift-in-car-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-143188-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कार में लिफ्ट लेकर हाईकोर्ट के अधिवक्ता से छीनी नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कार में लिफ्ट लेकर हाईकोर्ट के अधिवक्ता से छीनी नकदी
Wed, 03 Sep 2025 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 03 Sep 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। व्यासपुर से पंचकूला घर लौट रहे हाईकोर्ट के अधिवक्ता से कार में लिफ्ट लेकर युवक पांच हजार की नकदी छीन कर ले गया। घटना थाना व्यासपुर क्षेत्र के गांव टेही चट्टान समीप सोमवार शाम हुई। अधिवक्ता की शिकायत पर व्यासपुर पुलिस ने अज्ञात युवक पर मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में पंचकूला निवासी विभौर शर्मा ने बताया कि वह काम के सिलसिले में सोमवार को व्यासपुर आए थे। यहां से शाम करीब पांच बजे कार से पंचकूला घर लौट रहे थे। इस दौरान जब गांव टेही चट्टान समीप पहुंचे तो रास्ता खराब था। ये देख कार मोड वापस जाने लगे, तभी वहां एक युवक ने उन्हें बताया कि रास्ता यहीं खराब है पर आगे ठीक है।
यह कहते हुए युवक ने उनसे लिफ्ट मांगी। युवक ने कहा कि उसे आगे एक ट्यूबवेल पर छोड़ देना। युवक को कार में बैठा लिया। कुछ दूर चलने पर युवक कहने लगा कि कार से उतर कर रास्ता देखा लो, कहीं कार फंस न जाए। आगे गारे में फंसने की आशंका देख कार बैक करने लगे, तभी लिफ्ट लेने वाले युवक ने कार में उन्हें पीछे से पकड़ लिया।
विज्ञापन
इसके बाद पैंट की जेब से पर्स निकाल लिया, जिसमें पांच हजार रुपये नकदी थी। युवक नकदी निकालने के बाद पर्स फेंककर भाग गया। जाते समय युवक का मोबाइल मौके पर गिर गया। इसकी शिकायत तुरंत पुलिस को दी। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि मौके पर जांच के बाद शिकायत पर अज्ञात युवक पर मामला दर्ज कर लिया। जल्द आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।