फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case of kidnapping of youth registered after eight months

Yamuna Nagar News: आठ महीने के बाद दर्ज किया युवक के अपहरण का मामला

Mon, 10 Feb 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 10 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Case of kidnapping of youth registered after eight months
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक युवक जून 2024 को लापता हो गया। इसके बाद से परिजन लगातार थानों के चक्कर काटते रहे। पुलिस ने केस तक दर्ज नहीं किया। थाने के चक्कर काटकर थक चुकी युवक की मां ने 20 दिन पहले महिला ने एसपी को शिकायत दी। एसपी के आदेश के बाद शनिवार की रात शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
शक्ति विहार काॅलोनी निवासी धूरपति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके परिवार में चार बेटियां व एक लड़का सूरज था। सूरज सदर थाना यमुनानगर के पास आरा मशीन चलाने का काम करता था। वह नौ जून 2024 को काम पर गया था। इसके बाद वह वापस घर नहीं आया। इसके बाद से ही परिजन उसकी लगातार तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि वह थानों के चक्कर काट-काट कर थक गई। पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद उसने ऑनलाइन शिकायत दी। इस शिकायत पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। बीती 20 जनवरी को महिला ने शिकायत एसपी को सौंपी। इस पर एसपी ने कार्रवाई के आदेश जारी करते हुए प्रार्थनापत्र को थाना शहर यमुनानगर को भेजा। एसपी के आदेश के बाद आठ फरवरी को पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया। मामले की तफ्तीश रामपुर चौकी पुलिस को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed