फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case filed against three including husband for dowry harassment

दहेज उत्पीड़न में पति समेत तीन पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three including husband for dowry harassment
चुहड़पुर कलां निवासी एक नवविवाहिता ने सास, पति और जेठ पर घरेलू हिंसा करने, दहेज मांगने, अभद्र व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

छछरौली पुलिस को दी शिकायत में चुहड़पुर कला निवासी नवविवाहिता ने बताया कि उसके पिता की मौत हो चुकी है। उसकी माता ने उसकी शादी अकबरपुर गांव निवासी सोहनलाल के साथ 13 दिसंबर 2019 को की थी। शादी के कुछ दिन बाद उसका पति उसे दहेज में 100000 नगद और बाइक लाने के बारे परेशान करने लग गया। वही उसका जेठ जॉनी और सास ममता भी अपने लिए सोने की अंगूठी और बालियां लाने के लिए उसे ताने देने लग गए थे। नवविवाहिता का आरोप है कि कि दहेज न लाने के चलते उसका जेठ और उसकी सास उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अभद्र व्यवहार करते थे। वही उसका पति घरेलू हिंसा के चलते उसके साथ मार पिटाई करता था। परेशान होकर नवविवाहिता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर पति सोहनलाल, जेठ जॉनी और सास ममता के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed