{"_id":"6702f4c6cc477ccc210b7795","slug":"case-filed-against-three-for-making-evm-photo-viral-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-126485-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ईवीएम की फोटो वायरल करने में तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ईवीएम की फोटो वायरल करने में तीन पर केस
Mon, 07 Oct 2024 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 07 Oct 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। ईवीएम की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में अलग-अलग थानों में तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस ने एक आरोपी को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
मतदान के बाद माहौल खराब करने के लिए ईवीएम की फोटो लेकर अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट से वायरल की गई। जैसे ही वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस ने तुरंत ही कार्रवाई शुरू कर दी। रादौर निवासी प्रदीप की ओर से मुकंद लाल वरिष्ठ पाठशाला में रखी ईवीएम की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की गई। इस पर आरोपी प्रदीप कुमार के खिलाफ थाना रादौर में केस दर्ज किया गया है।
इसके साथ ही जगाधरी शहर थाने क्षेत्र में भी एक शिकायत दी गई। जिसमें अज्ञात व्यक्ति की ओर से सोशल मीडिया पर ईवीएम की फोटो वायरल करने के आरोप हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। तीसरा मामला भी जगाधरी शहर थाना क्षेत्र का ही है। एक अज्ञात व्यक्ति ने ईवीएम की वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर सोशल मीडिया अकाउंट की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर ईवीएम की वीडियो और फोटो वायरल करना आचार संहिता का उल्लंघन है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। - गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक यमुनानगर।