फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case filed against those accused of pelting stones at home

Yamuna Nagar News: घर पर पथराव करने के आरोपियों पर केस दर्ज

Sun, 26 Mar 2023 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 26 Mar 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Case filed against those accused of pelting stones at home
गोशाला कॉलोनी के विजय कुमार ने कॉलोनी के ही दरबारी लाल चौहान व उसके साथियों पर बेटे के साथ झगड़ा करने और घर पर पथराव करने के आरोप में केस दर्ज कराया है। मामला जनवरी का है। आरोप है कि पुलिस ने शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की तो एसपी ने केस दर्ज करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

जगाधरी की गोशाला कॉलोनी के विजय कुमार ने थाना शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कॉलोनी के ही दरबारी लाल चौहान का एक मामला कई वर्षों से कोर्ट में विचाराधीन था। उस केस में उसकी पत्नी भी गवाह थी। दरबारी लाल ने उन्हें धमकी दी थी कि यदि उसके खिलाफ गवाही दी तो वह उसे छोड़ेंगे नहीं। वह उसके आगे नहीं झुके। तब से दरबारी लाल उनसे रंजिश रखता है। आरोप है कि 28 जनवरी को दरबारी लाल चौहान अपने साथियों के साथ अंबाला मार्ग पर उसके बेटे की दुकान पर गया। वहां पर काफी लोग एकत्रित थे। इस पर आरोपी उसके बेटे के साथ झगड़ा किया और धमकी देकर वहां से चला गया।
विज्ञापन

कुछ देर के बाद दरबारी लाल व उसके 20 से 25 साथी कॉलोनी में ही उनके घर पर पहुंच गए। आरोपियों ने उसके घर में पथराव किया। उसने डायल 112 नंबर पर फोन कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। डायल 112 के कर्मियों ने उन्हें थाने में शिकायत देने को कहा। उसी दिन उन्होंने दरबारी लाल चौहान व उसके साथियों के खिलाफ थाने में शिकायत दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय कुमार का आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई नहीं होने पर वह 22 मार्च को एसपी मोहित हांडा के पास पहुंच गया। इस पर एसपी ने थाना पुलिस को केस करने के आदेश दिए। वहीं दरबारी लाल चौहान का कहना है कि उनका शिकायतकर्ता से पुराना झगड़ा चल रहा है। उसकी अवैध रूप से शराब बेचने की शिकायत उन्होंने की थी। इस पर वह उनकी झूठी शिकायतें दे रहा है। थाना शहर जगाधरी के जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि विजय कुमार की शिकायत पर दरबारी लाल चौहान व उसके अज्ञात साथियों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed