फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case filed against neighbor for sexually abusing a teenager by luring her with marriage

Yamuna Nagar News: किशोरी को शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण पड़ोसी पर केस

Sat, 26 Apr 2025 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 26 Apr 2025 03:19 AM IST
विज्ञापन
Case filed against neighbor for sexually abusing a teenager by luring her with marriage
यमुनानगर। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोस में रहने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ डेढ़ साल तक यौन शोषण किया। बाद में आरोपी ने उसे शादी करने से मना कर दिया और इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी 17 वर्षीय लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पड़ोस में अनीश नाम का युवक रहता है। आरोपी का उनके घर पर आना जाना था। डेढ़ साल पहले उसकी आरोपी के साथ दोस्ती हो गई गई। आरोपी ने उसे कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। इसके बाद आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उनके घर के पीछे बने मकान में उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उससे कई बार उनके घर के पीछे कमरे में संबंध बनाए। अब आरोपी ने उसे शादी करने से मना कर दिया। जब उसने आरोपी से बात की तो उसने इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। जांच अधिकारी एएसआई मेनका रानी का कहना है कि आरोपी अनीश पर पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed