फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case filed against in-laws including husband for dowry harassment

दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति समेत ससुराल वालों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Case filed against in-laws including husband for dowry harassment
साढौरा। दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति व सास-ससुर समेत पांच लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना साढौरा पुलिस को दी शिकायत में विनिता ने बताया कि उसकी शादी मई 2020 में पेहवा के वार्ड 10 की नंद कॉलोनी निवासी संजीव कुमार से हुई थी। शादी में उसके मायके वालों ने हर प्रकार का जरूरी सामान दिया था। फिर भी सुसराल वाले खुश नहीं थे। शादी के कुछ दिन बाद ही उसे दहेज के लिए ताने मारे जाने लगे। यह बात उसने परिजनों को भी बताई। इसे लेकर दोनों पक्षों की बातचीत भी हुई। जिसमें ससुराल वालों ने कहा था कि वह भविष्य में दोबारा उसे तंग नहीं करेंगे, लेकिन कुछ दिन के बाद फिर से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। मांगे पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह अगस्त 2020 में गर्भवती हो गई थी। ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा लड़का पैदा होने की इच्छा रखते हुए उसे दवाई खिलाई गई । दवाई खाते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई जिससे उसका गर्भपात हो गया।
विज्ञापन

इसकी शिकायत उसके परिजनों ने एसपी को दी। एसपी ने थाना साढौरा पुलिस को मामले में कार्रवाई करने के आदेश दिए। जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना साढौरा पुलिस ने महिला के पति संजीव कुमार, सास अंगूरी देवी, ससुर श्याम सुंदर, देवरानी सोनिया व देवर अमित कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच कर रही एएसआई जसविंद्र कौर का कहना है कि आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed