{"_id":"631e373ddbd5140784237fd8","slug":"case-filed-against-five-people-for-breaking-the-statue-of-dr-bhimrao-ambedkar-yamuna-nagar-news-knl120831338","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने के आरोप में पांच लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने के आरोप में पांच लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन
यमुनानगर। जठलाना के नाहरपुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने के आरोप में पुलिस ने गांव के ही पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। ग्रामीणों को शक है कि इन्हीं लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव नाहरपुर निवासी शशी कुमार ने थाना जठलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आंबेडकर युवा मंच का उपाध्यक्ष है। गांव में बस स्टैंड के सामने लोगों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की थी। नौ सितंबर की रात साढ़े 11 बजे तक प्रतिमा ठीक थी। 10 सितंबर की सुबह वह घूमने के लिए उस तरफ गया तो देखा कि बाबा साहेब की प्रतिमा को किसी ने खंडित कर दिया था। उन्हें शक है कि गांव के ही कुछ लोगों ने प्रतिमा को खंडित किया है। इसलिए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि जिन पांच लोगों के खिलाफ शिकायत आई थी। पुलिस ने सभी पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उल्लेखनीय है कि बाबा साहेब की प्रतिमा को खंडित किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने नारेबाजी की थी। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। लोगों ने कहा था कि जब तक गांव में प्रशासन बाबा साहेब की नई प्रतिमा स्थापित नहीं करवाता तब तक वह अपना रोष प्रदर्शन खत्म नहीं करेगा। इसके बाद अधिकारियों ने गांव में बाबा साहेब की नई प्रतिमा स्थापित कराई थी।