{"_id":"6253406720928c7a4f5b0996","slug":"case-filed-against-farmers-protesting-demanding-bonus-at-toll-plaza-yamuna-nagar-news-knl104544669","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल प्लाजा पर बोनस की मांग लेकर प्रदर्शन करने वाले किसानों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल प्लाजा पर बोनस की मांग लेकर प्रदर्शन करने वाले किसानों पर केस दर्ज
विज्ञापन
यमुनानगर। टोल प्लाजा मिल्क माजरा पर शनिवार को गेहूं के लिए बोनस की मांग व बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन करने वाले किसानों पर थाना छप्पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। टोल प्लाजा के मैनेजर सरफराज खान ने 35-40 अज्ञात किसानों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शिकायत में कहा गया है कि टोल फ्री किए जाने से कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
पुलिस को दी शिकायत में मध्यप्रदेश के जिला धार के थाना धामनोद के गांव साला निवासी सरफराज खान ने बताया कि पाथ (ई) लि. महु इंदौर की कंपनी ने मिल्क माजरा में टोल प्लाजा का टेंडर लिया हुआ है। टोल पर फिलहाल 110 कर्मचारी कार्य करते हैं। शनिवार सुबह करीब दस बजे 30-35 किसान टोल पर पहुंच गए थे। यहां पर इन किसानों ने अपने वाहनों को टोल प्लाजा की लाइनों में खड़ा कर दिया और नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। इसके बाद किसानों ने टोल प्लाजा की लाइनों से इन वाहनों को हटाया और टोल को फ्री करा दिया। करीब चार घंटे तक टोल फ्री किया गया। टोल पर तैनात कर्मियों ने इन्हें रोकने की कोशिश की, तो किसानों ने कर्मियों को यहां से टोल कार्यालय में भेज दिया। किसानों के टोल फ्री कराने से कंपनी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। थाना छप्पर थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
बाक्स
गेहूं की फसल पर बोनस और बिजली कटौती में सुधार की कर रहे थे मांग
गेहूं की फसल पर 500 रुपये बोनस दिए जाने, बिजली कटौती में सुधार व टोल प्लाजा के 15 किलोमीटर के क्षेत्र के गांवों के लिए टोल फ्री रखने सहित अन्य कई मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने मिल्क माजरा टोल को शनिवार को फ्री कराया था। इस दौरान किसानों ने भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर धरना भी दिया था। धरने के दौरान किसान नेताओं का कहना था कि इन दिनों फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। दिन के समय सप्लाई बंद करके रात के समय सप्लाई दी जा रही है। ऐसे में किसानों ने धरने पर ही सीटीएम व बिजली निगम के एसई को मौके पर बुलाकर समस्या के बारे में अवगत करवाया था।