फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case filed against company employees for theft

Yamuna Nagar News: कंपनी के कर्मचारियों पर चोरी के आरोप में केस

Sat, 06 Sep 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 06 Sep 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Case filed against company employees for theft
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। शामली-अंबाला हाईवे पर पुल बनाने वाली कंपनी के कुछ कर्मचारी रेस्ट हाउस एरिया बुबका व शहर की वीआईपी कॉलोनी से कार में हजारों रुपये का सामान चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने कंपनी के सुपरवाइजर की शिकायत पर दो व्यक्तियों के विरूद्ध चोरी का मामला दर्ज किया है।
जिला सोनीपत की तहसील गन्नोर के गांव चिरसमी निवासी भविष्य कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह नेशनल हाईवे अंबाला से शामली तक पुल बनाने वाली कंपनी में सुपरवाइजर के तौर पर कार्यरत है।
विज्ञापन

हाईवे पर पुल बनाने का ठेका केडी इंजीनियर के नाम से लिया हुआ है। पुल बनाने के काम में आलम भी कार्य करता था, जो जून 2024 से कार्यरत था। वहीं उसका भाई जुनेद कंपनी में ट्रैक्टर पर ड्राइवर का काम करता था। यह सभी वीआईपी कॉलोनी रादौर में किराये के मकान में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सितंबर की रात जुनैद व आलम ने अपनी लेबर के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर किराये के मकान में रखी 40 लीटर डीजल चोरी कर लिया।
वहीं इन्होंने बुबका से 19 किलो का गैस सिलिंडर, ट्रैक्टर की नई बैटरी, चार व पांच इंच का गराइंडर, बिजली की 100 मीटर केबल चुरा ली। उपरोक्त लोग सभी सामान को अपनी डस्टर गाड़ी से चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed