फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case filed against BPM and group worker on the charge of embezzling honorarium

Yamuna Nagar News: मानदेय हड़पने के आरोप में बीपीएम और समूह सेविका पर केस

Sat, 30 Aug 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 30 Aug 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Case filed against BPM and group worker on the charge of embezzling honorarium
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। गांव खारवन की महिला ने छछरौली की बीपीएम (ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर) मोहन लता व समूह सेविका पिंकी पर उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर मानदेय के 55 हजार रुपये हड़पने के आरोप लगाए हैं। थाना छछरौली पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

शिकायत में महिला ने बताया कि वह छछरौली में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत अटल किसान कैंटीन में कार्यरत है। वर्ष-2023 में गांव भूखड़ी की समूह सेविका पिंकी ने उससे दसवीं कक्षा का सर्टिफिकेट व आधार कार्ड की फोटोकॉपी ली थी। 15 दिन बाद पिंकी ने दस्तावेजों की फोटोकॉपी वापस कर दी। पिंकी ने उसे बताया कि उसकी समूह सेविका की फाइल रिजेक्ट हो गई है।
विज्ञापन

इसके 40-45 दिन बाद खंड कार्यालय से एक कर्मचारी कैंटीन पर खाना खाने आए, जिनसे पता चला कि तीन साल से उसके नाम पर मानदेय जारी किया जा रहा है। वर्ष-2023 में 6700, वर्ष-2024 में 5000 और 2025 में 44000 रुपये उसके नाम से स्वीकृत होकर उत्साह महिला कलस्टर लेवल फेडरेशन खदरी बैंक खाते में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पता चलने पर सात-आठ दिन बाद जून-2025 में बीपीएम मोहन लता व पिंकी के खिलाफ एसडीएम छछरौली को शिकायत दी। इसमें आरोप लगाए कि उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग किया गया है। शिकायत करने के बाद पिंकी व उसका पति घर पर आए और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि मानदेय के जितने पैसे हैं, वो मिल जाएंगे, पर छछरौली एसडीएम को दी शिकायत वापस लेनी पड़ेगी।

उन्हें शिकायत वापस लेने से इंकार कर दिया। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने उसके दस्तावेजों पर जाली हस्ताक्षर कर मानेदय हड़प लिया। तब उसकी शिकायत पर थाना छछरौली पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं पर मामला दर्ज किया। जांच अधिकारी सुभाष का कहना है कि मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed