{"_id":"68af681ef046d32f220ef747","slug":"case-filed-against-bank-manager-and-company-director-for-giving-fake-bank-guarantee-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-142877-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: फर्जी बैंक गारंटी देने पर बैंक मैनेजर और कंपनी संचालक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: फर्जी बैंक गारंटी देने पर बैंक मैनेजर और कंपनी संचालक पर केस
Thu, 28 Aug 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 28 Aug 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। लोक निर्माण विभाग कार्यालय में 6.25 लाख रुपये की फर्जी बैंक गारंटी देने के आरोप में बैंक प्रबंधक व करनाल की ग्रीनलैंड हार्टिकल्चर एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। ये कार्रवाई थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन पुनीत मित्तल की शिकायत पर की गई है।
पुलिस को दी शिकायत में एक्सईएन पुनीत मित्तल ने बताया कि वर्ष 2019 में करनाल की ग्रीनलैंड हार्टिकल्चर एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी के संचालक मनीत रोहडिया ने 6.25 लाख रुपये की बैंक गारंटी दी थी। यह बैंक गारंटी ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स करनाल शाखा के सीनियर मैनेजर संजीव कुमार के माध्यम से दी गई थी।
जांच में फर्म की ओर से दी बैंक गारंटी फर्जी निकली इस दौरान आरोपी ने दो बैंक गारंटी भी दी थी। इसके बाद एक्सईएन ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने बैंक प्रबंधक व कंपनी संचालक पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद