फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Case against two youths for raping a girl

युवती से दुष्कर्म मामले में दो युवकों पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Case against two youths for raping a girl
युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला थाना पुलिस आरोपियों की तलाश छापामारी कर रही है।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में 18 वर्षीय युवती ने बताया कि आरोपी रोहित ने कई बार उसके साथ छेड़खानी की है। आरोप है कि रोहित ने अपने साथी सुधीर की मदद से उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे धमकी भी दी थी कि इस बारे में उसने किसी को बताया कि वह उसे बदनाम कर देंगे। आरोपी धमकी देकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करने लगा।

बदनामी के डर से यह बात परिजनों को भी नहीं बताई। जब वह उसे ज्यादा परेशान करने लगा तो उसने इसका विरोध किया। इस पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। यह बात उसने अपने परिजनों को बताई। इसके बाद पुलिस को शिकायत गई।
विज्ञापन

जांच अधिकारी कमला रानी का कहना है कि आरोपी रोहित व सुधीर की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed